स्कूल कैंपस में पुलिस बता रही, अंधविश्वास से रहें दूर, डायन बिसाही जैसी बातों पर नहीं करें एतबार

    स्कूल कैंपस में पुलिस बता रही,  अंधविश्वास से रहें दूर, डायन बिसाही जैसी बातों पर नहीं करें एतबार

    गुमला (GUMLA)  जिला में पुलिस प्रशासन की ओर से इलाके के युवक युवती को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरुक करने के साथ ही उन्हें बेहतर करियर बनाने के लिये राह दिखायी जा रही है. इसके लिए सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार इन दिनों विभिन्न स्कूलों में जाकर कार्यक्रम कर रहे.  छात्रों को बता रहे हैं कि जीवन में सफल होने की जानकारी दे रहे हैं. साथ ही युवाओं को इलाके में अंधविश्वास को लेकर बने माहौल से बचने की सलाह भी दी. ताकि आये दिन डायन बिसाही जैसे मामलों में बिना किसी कारण  जो जान जा रही है, उसे रोका जा सके. मौके पर उन्होंने बताया कि शिक्षा का मतलब केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करना नहीं है, बल्कि व्यवहार में उसे जीवन में अपनाने की भी दरकार है. तभी जाकर जीवन सफल हो पाएगा. 

    रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news