सीजीएफ की स्वीकृत योजनाओं के कार्य जल्द हों शुरू : सचिव मनीष रंजन 

    सीजीएफ की स्वीकृत योजनाओं के कार्य जल्द हों शुरू  : सचिव मनीष रंजन 

    रांची (RANCHI) : ग्रामीण विकास विभाग सचिव मनीष रंजन ने सभी जिला के उपायुक्त उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोवर मिशन योजना के सीजीएफ के तहत स्वीकृत योजनाओं के  कार्य को जल्द प्रारंभ करने का निर्देश दिया है. विभाग ने सभी जिला को पत्र लिख निर्देश दिया है कि रूरल मिशन अंतर्गत स्वीकृत सीजीएफ की अवशेष राशि के विरुद्ध लंबित डीपीआर विभाग को एक सप्ताह के अंदर निश्चित रूप से उपलब्ध कराया जाए, साथ ही रूल वन मिशन अंतर्गत पीजीएफ के तहत स्वीकृत सभी योजनाओं के क्रियान्वयन अविलंब शुरू किया जाए. 

    बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने की बात

    विभागीय सचिव ने कहा कि राज्य के गैर कृषि क्षेत्र में आर्थिक रूप से विकसित हो रहे ग्रामों के समूह की पहचान कर उन्हें नगर यह सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड वन मिशन योजना प्रारंभ की गई है. इस योजना के तहत चाइनीस रूर व कलेक्टरों के व्यवस्थित नगरीय विकास तथा वहां नागरिक सेवाओं,आर्थिक सेवाओं, उत्पादन एवं योजना अंतर्गत उपलब्ध क्रिटिकल गैप फंड की राशि का उपयोग किया जाता है. रोगन कलेक्टरों के आईसीएपी में सीजीएफ एवं कन्वर्जेंस के तहत पहचानी गई सभी गतिविधियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यान्वित कराते हुए इसका बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने की बात कही है. 

    रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news