गुमला में वाहन चेकिंग के दौरान मिला बीस लाख रुपए का गांजा

    गुमला में वाहन चेकिंग के दौरान मिला बीस लाख रुपए का गांजा

    गुमला (GUMLA) : गुमला जिला पुलिस को छापेमारी अभियान में सफलता हाथ लगी है. पालकोट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. पुलिस ने एक कार में लदा 208 किलो गांजा (जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए है) जब्त कर लिया है.

    पुलिस को देख गाड़ी छोड़ भागा


    पालकोट पुलिस ने रविवार को सुबह लगभग चार बजे एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान के तहत गुमला की ओर से आ रही एक सिल्वर कलर की बोलेरो (नंबर WB-52J-1344) को रोकने का इशारा किया. पुलिस बल को देखकर चालक गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किया. तभी ड्यूटी में तैनात पुअनि सह थाना प्रभारी राहुल कुमार झा ने सशस्त्र बल के साथ गाड़ी का पीछा किया. पुलिस को पीेछे आती देख गाड़ी चालक और एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला.  इस संबंध में पालकोट थाना परिसर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बसिया एसडीपीओ विकास आंनद लागुरी ने बताया कि पुलिस ने बोलेरो सहित 17 बैग गांजा जब्त किया है. इसका वजन 208 किलोग्राम है और इसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपए है. इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी राहुल कुमार झा, एसआई संजीत कुमार दुबे, महिला एसआई सुमीता सिंह, एएसआई हरिशंकर राय के साथ सशस्त्र बल मौजूद रहे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news