गुरूजी पहुंचे ससुराल, आदिवासी रीतिरिवाज के साथ हुआ भव्य स्वागत, नाश्ते में मिला गुड़ का पीठा

    गुरूजी पहुंचे ससुराल, आदिवासी रीतिरिवाज के साथ हुआ भव्य स्वागत, नाश्ते में मिला गुड़ का पीठा

    सरायकेला(SARAIKELA) - झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन बीते दिन चांडिल डैम के नीचे बनी स्वर्णरेखा गेस्ट हाउस का उद्घाटन करने पहुंचे. मौके पर उन्होंने फीता काटकर गेस्ट हाउस भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान ईचागढ़ विधायक सविता महतो के साथ उनकी बेटी स्नेहा महतो और श्रुति महतो ने शिबू सोरेन को बांदना पर्व का गुड़ पिठा दिया. करीब आधा घंटे तक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शिबू सोरेन अपने ससुराल चांडिल के धातकीडीह पहुंचे. जहां उनके ससुराल वालों ने आदिवासी रीति रिवाज के साथ उनका स्वागत कर घर के अंदर प्रवेश कराया.

    मुख्यमंत्री की पत्नी पहुंची गांव

    शाम को शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन और विधायक बसंत सोरेन की धर्मपत्नी धातकीडीह गांव पहुंचे. इस मौके पर हेमंत सोरेन के मामा चारुचंद किस्कू,तरुण डे, गुरुचरण किस्कू, केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश लायक, जिला सचिव बुद्धेश्वर मार्डी, सुखराम हेम्ब्रम, महेन्द्र महतो आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.

    रिपोर्ट : विकास कुमार, सरायकेला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news