देश के डाकघरों में बेचे गये 1.53 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज, जानिए किसने सबसे अधिक तिरंगा झंडा खरीदा

    देश के डाकघरों में बेचे गये 1.53 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज, जानिए किसने सबसे अधिक तिरंगा झंडा खरीदा

    रांची(RANCHI)देश के पोस्ट आफिस ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज खूब बेचे हैं.देश के 1.5 लाख डाकघरों के जरिए 10 दिनों में डेढ़ करोड़ से अधिक राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री हुई है. मालूम हो कि डाक विभाग 25 रुपये की दर से राष्ट्रीय ध्वज बेच रहा है. डाक विभाग अपने 1.5 लाख डाकघरों के माध्यम से देश के हर एक नागरिक के लिए ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को चला रहा है. भारतीय डाक ने 10 दिनों की छोटी अवधि के भीतर डाकघरों के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से 1.53 से अधिक राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री की है. भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों ने बड़ी संख्या में राष्ट्रीय ध्वज खरीदे हैं.

     1.75 लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज की ऑनलाइन खरीदारी की 

    डाक विभाग ने ऑनलाइन बिक्री के लिए पूरे देश में किसी भी पते पर राष्ट्रीय ध्वज को नि:शुल्क पहुंचाने की सुविधा प्रदान की है. अब तक नागरिकों ने ई-पोस्ट ऑफिस सुविधा के माध्यम से 1.75 लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज की ऑनलाइन खरीदारी की है. पूरे देश के 4.2 लाख डाक कर्मचारियों ने शहरों, गांवों में, सीमावर्ती क्षेत्रों में, वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिलों और पहाड़ी व जनजातीय क्षेत्रों में “हर घर तिरंगा” के संदेश का प्रचार किया है.
    इसके साथ ही भारतीय डाक ने प्रभात फेरी, बाइक रैली व चौपाल सभाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग में ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश पहुंचाया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news