कोरोना की तरह डेंगू और चिकनगुनिया पर काबू पाने के लिए उपायुक्त विशाल सागर ने उठाया ये कदम,स्वास्थ्य सुविधाओं को किया और बेहतर

    कोरोना की तरह डेंगू और चिकनगुनिया पर काबू पाने के लिए उपायुक्त विशाल सागर ने उठाया ये कदम,स्वास्थ्य सुविधाओं को किया और बेहतर

    देवघर (DEOGHAR): देवघर एक पवित्र तीर्थ नगरी है. यहां विराजमान बाबा बैद्यनाथ के कारण देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन बाबानगरी आते हैं. अभी देश के कई राज्यों में डेंगू, चिकनगुनिया सहित अन्य संक्रमिक रोग तेज़ी से फैल रहा है. देवघर भी इस तरह के रोगों से अछूता नहीं है. ऐसे में संक्रमण का विस्तार न हो इसके लिए जिले के उपायुक्त विशाल सागर ने ठोस कदम उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर चौबीसों घंटे रहने का सख्त आदेश दिया है.

    एलाइजा (ELISA) रीडर मशीन के माध्यम से होगी जांच

    जिला उपायुक्त विशाल सागर के निर्देशानुसार जिले में डेंगू, चिकनगुनिया व वायरल फीवर सहित दूसरे संक्रामक रोगों से बचाव के लिए बेड, दवा व जांच के लिए लगातार संसाधन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. इसी कड़ी में सदर अस्पताल में जल्द ही (ELISA) एलाइजा रीडर मशीन का अधिष्ठापन किया जाएगा. मशीन के माध्यम एक  मिनट में 90 लोगों का सैम्पल जांच कर रिपोर्ट प्रदान किया जाएगा. (ELISA) एलाइजा मशीन के खरीदारी को लेकर जिला मद से स्वास्थ्य विभाग को राशि भी उपलब्ध करा दी गई है. मशीन स्थापित होने से कम समय में ज्यादा से ज्यादा सैंपल की जांच हो सकती है. मशीन आने के बाद जिला भर में विशेष अभियान चलाकर लोगों की जांच की जाएगी. एलाइजा मशीन की मदद से कम समय में ब्लड के ज्यादा सैंपल जांचे जायेंगे. जिससे डेंगू, चिकनगुनिया सहित अन्य संक्रामक रोगों का पता लगाया जा सकेगा. यही नहीं जांच के लिए किट भी पर्याप्त मात्रा में खरीदी जा रही हैं. ताकि कोरोना की तर्ज पर डेंगू, चिकनगुनिया व वायरल फीवर पर काबू पाया जा सके.

    रिपोर्ट. ऋतुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news