भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई 7 जनवरी से झारखंड के चार दिन के दौरे पर, कई जिलों की करेंगे यात्रा

    भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई 7 जनवरी से झारखंड के चार दिन के दौरे पर, कई जिलों की करेंगे यात्रा

    रांची(RANCHI): राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक,पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई आगामी 7 जनवरी से झारखंड के चार जिलों में सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे. यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू ने दी. सांसद साहू ने बताया कि डॉ वाजपेई अपने संगठनिक प्रवास के क्रम में वे अलग-अलग जिलों के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिलों में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, नगर निकायों के महापौर, उप महापौर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री के साथ बैठक को संबोधित करेंगे. बताया कि डॉ वाजपेई मंडल कार्यसमिति, मंडल के सभी सात मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक के साथ मंडल में निवास करने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में भी शामिल होंगे. डॉ वाजपेई का प्रवास 7 जनवरी को लातेहार, 8 जनवरी को पलामू, 9 जनवरी को गढ़वा और 10 जनवरी को चतरा में निर्धारित है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news