Tips and Tricks:छत पर रखी पानी की टंकी  में डाल दें ये एक चीज, नहीं पनपेंगे कीड़े, महीनों साफ रहेगा पानी

    Tips and Tricks:छत पर रखी पानी की टंकी  में डाल दें ये एक चीज, नहीं पनपेंगे कीड़े, महीनों साफ रहेगा पानी

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पानी के बिना हमारे जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. इसलिए कहा जाता है जल है तो जीवन है. आप पानी पिए बिना जिंदा नहीं रह सकते हैं और ना ही इसके बिना आप कोई काम कर सकते हैं. पानी ऐसी चीज है जिसकी हर एक मिनट में जरूरत पड़ती है. चाहे आपको वॉशरूम जाना, हो बाथरूम, जाना हो, किचन में खाना बनाना हो या नहाना हो या पीना हो. हर चीज के लिए पानी की जरूरत पड़ती है. इसलिए लोग अपने घर की छतों पर बड़ी सी टंकी  में पानी स्टोक करके रखते हैं.

    टंकी का पानी आपको कर सकता है बीमार

    आपको बताये कि टंकी का साइज काफी ज्यादा बड़ा होता है, इसलिए इसको रोजाना साफ करना संभव नहीं होता है.दिन भर यूज करने के लिए बाद भी कुछ पानी उसमे रह जाता है और फिर दोबारा उसी में पानी भर दिया जाता है, लेकिन ऐसा करने से टंकी के अंदर गंदगी बैठ जाती है जिसको इस्तेमाल करने से आप बीमार पड़ सकते है, और अगर नहाते समय गलती से कुछ पानी मुंह में चला गया, तो कई गंभीर बीमारियां हो सकती है.

     इस उपाय से सालों भर नहीं गंदा होगा पानी

    इसलिए समय-समय पर टंकी की सफाई करना काफी ज्यादा जरूरी होता है. वही का बार टंकी का ढक्कन खुला रह जाने की वजह से भी धूल मिट्टी व कीड़ें मकौड़े उसमे उड़ कर गिर जाते हैं जिसका पानी गंदा हो जाता है. गंदा पानी मुंह में चला जाए तो इससे आपको डायरिया के साथ पेट से जुडी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. इसे बचाने के लिए आज हम एक घरेलू उपाय बताने वाले हैं जिसे आपकी टंकी का पानी लम्बे समय तक गंदा नहीं होगा.

    जामुन की लकड़ी रखता है पानी को स्वच्छ

    यदि आप भी चाहते हैं कि आपकी छत पर रखा टंकी का पानी लम्बे समय तक गंदा ना हो और आप बीमार नहीं पड़े, तो आपको एक उपाय करना होगा. इसके लिए आपको जामुन के पेड़ की

    जामुन की लकड़ी में औषधीय गुण पाया जाता है

    एक लकड़ी को तोड़कर टंकी के पानी में डालना है, ऐसा करने से आपके टंकी का पानी लंबे समय तक साफ रहेगा, वहीं इसमे कीड़े भी नहीं पनपेंगे, क्योंकि जामुन की लकड़ी में औषधीय गुण पाया जाता है जो पानी को गंदा होने से बचाता है.

    फाइटोकेमिकल पानी में पनपनेवाले कीड़ो को मार देता है

    आपको बताएं कि जामुन की जो लकड़ी होती है उसमें फाइटोकेमिकल पाया जाता है, यह केमिकल पानी में पनपने वाले कीड़ों मकौडों को मार सकता है. वही पेट में यह केमिकल जाएगा तो यह बहुत फायदा भी पहुंचता है

    पुराने जमाने भी इसी तरीके से पानी को रखा जाता था स्वस्थ

    आपको बताये कि पुराने जमाने में जब आरओ और वाटर फिल्टर का अविष्कार नहीं हुआ था, तो हमारे पूर्वज पानी के मटके और कुआं में जामुन की लकड़ी को डाल देते थे, जिससे पानी में कीड़े नहीं लगते थे, वहीं पहले लोग काफी लंबे समय तक स्वस्थ भी रहते थे.वहीं आपको बताये कि जामुन की लड़की को सेहत के लिए फ़ायदेमंद माना जाता है, जो फेफड़ा हड्डी और हार्ड को स्वस्थ रखने के साथ इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news