फिजिक्स पढ़ाते समय क्लासरूम में  अचानक अजीब हरकत करने लगा टीचर, स्टूडेंट के उड़े होश, देखिए Video 

    फिजिक्स पढ़ाते समय क्लासरूम में  अचानक अजीब हरकत करने लगा टीचर, स्टूडेंट के उड़े होश, देखिए Video 

    टीएनपी डेस्क: सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिसे देख लिया तो आप अपनी हंसी नहीं रोक पाए या फिर कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देख हर कोई हैरान है. दरअसल यह वायरल वीडियो एक क्लास रूम का है. जहां एक टीचर फिजिक्स की क्लास ले रहा होता है लेकिन अचानक वह टीचर ऐसी हरकत करने लग जाता है जिसे देख सभी स्टूडेंट से सहम जाते हैं. अब आईए जानते हैं विस्तार से... 

    दरअसल सोशल मीडिया पर जो वायरल हो रहा है इसे विजय नाम के एक शख्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक टीचर क्लास में बोर्ड पर पढ़ा रहा होता है. अचानक से टीचर स्टूडेंट की तरफ मुड़ता है और अजीब सी हरकत करने लगता है. साथ ही अजीब अजीब सी आवाज़ भी निकलता है. वीडियो में देखा जा रहा है कि टीचर कभी हंसता है कभी चिल्लाता है कभी कुछ अजीब सी हरकत करता और नजर आ रहा है. स्टूडेंट समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर क्या हो गया. वीडियो में इससे जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं है.

    जिस शख्स ने यह वीडियो वायरल किया है उसने वीडियो के कैप्शन में बस इतना लिखा है कि फिजिक्स पढ़ाते-पढ़ाते चढ़ गया भूत. बता दे कि अब तक इस वीडियो पर काफी लाइक्स और व्यूज मिले हैं. इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है भूत है या 40 का पव्वा. दूसरे यूजर्स ने लिखा है क्वांटम फिजिक्स में चले गए. एक ने लिखा अगर कोई पढ़ाते समय मेरे सामने ऐसा करे तो मैं दिल का दौरा पड़ने से मर जाऊँगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news