Tips and Tricks:सर्दियों में फटी एड़ियां करती है परेशान, तो अपनाएं ये आसान से टिप्स, जल्दी मिलेगी राहत

    Tips and Tricks:सर्दियों में फटी एड़ियां करती है परेशान, तो अपनाएं ये आसान से टिप्स, जल्दी मिलेगी राहत

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सर्दियों के दिन शुरू हो गए हैं. ऐसे में लोगों को अब त्वचा, बाल से जुड़ी कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाएगी. सर्दियों में सबसे ज्यादा त्वचा से जुड़ी समस्या होती है. जिसमे त्वचा रूखी हो जाती है. सबसे ज्यादा देखभाल की जरुरत पड़ती है. वहीं इसमे एड़ी फटने की समस्या भी शामिल है, जो ज्यादातर महिलाओं को प्रभावित करती है. स्थिति खराब होने की वजह से एड़ियों से खून तक आने लगता है. खून आने की वजह से दर्द इतना बढ़ जाता है कि महिलाओं को पैदल चलने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

    इन घरेलू नुस्खों से सर्दियों में रखें फटी एड़ियों का ख्याल

    अगर आपके साथ भी फटी एड़ियो की परेशानी है तो सर्दी के शुरुआत में ही आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय करने चाहिए, जिससे आपकी एड़ियां सॉफ्ट बनी रहे. इन उपायों में क्या क्या शामिल है, ये हम आपको इस आर्टिकल के जरिये बतायेंगे. जिसको अपनाकर आपकी फटी एड़ियां ठीक हो जायेगी, और आपको दर्द से भी राहत मिलेगी.

    फटी एड़ियां से बचने के लिए अपनाएं ये आसान से टिप्स

    नारियल का तेल: फटी एड़ियों के लिए सबसे अच्छा और घरेलू उपाय नारियल का तेल है. अगर आप सर्दी के दिनों में रोजाना रात को अपने एड़ियों में नारियल का तेल लगाकर सोते हैं तो आपकी फटी एड़ियां ठीक होने लगती है, क्योंकि नारियल एक बहुत ही प्राकृतिक और सस्ता मॉस्चराइजर माना जाता है.

    शहद और नींबू: वहीं शहद और नींबू का मिश्रण भी एड़ियों के लिए रामबाण इलाज है. शहद को नेचुरल मॉइस्चराइजर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं निम्बू में एंटीसेप्टिक गुण भी पाया जाता है, अगर दोनों के मिक्सचर को आप अपनी एड़ियों पर लगाते हैं तो फिर आपकी फटी एड़ियां मुलायम हो जाती हैं और धीरे-धीरे रिपेयर होने लगती है.

    सिरका और नमक का घोल: वहीं सिरका और नमक का प्रयोग भी एडियों पर किया जाता है जो काफी कारगर साबित होता है. इसके लिए गर्म पानी करके उसमे नमक और सिरका मिलायें, फिर एक बर्तन में इसके घोल  में अपने पैरों को 10 से 15 मिनट तक डुबाकर रखें. जिससे आपकी त्वचा मुलायम हो जाती हैं डेड स्किन में निकल जाती है.

    आलू और दूध:वहीं आलू भी फटी एड़ियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसके लिए सबसे पहले तो आप आलू को उबालें और इस्का पेस्ट बनाकर इसमे दूध मिलाएं. फिर इसको एड़ियों पर अप्लाई करें, और 30 मिनट तक इसको लगाकर रखें, और पिर गर्म पानी से धो लें.

    एलोवेरा जेल:वहीं एलोवेरा का जेल भी एडियों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है. अगर फटी एड़ियों से परेशान हैं तो फिर सर्दियों के दिनों में रात के समय एड़ियों में एलोवेरा का जेल लगाएं, जिससे  फटी एड़ियां मुलायम हो जाती हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news