रोजाना कर रहे हैं नेल पॉलिश का इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, नाखून की खूबसूरती बढ़ाने के जगह हो सकते है बड़े नुकसान

    रोजाना कर रहे हैं नेल पॉलिश का इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, नाखून की खूबसूरती बढ़ाने के जगह हो सकते है बड़े नुकसान

    टीएनपीडेस्क(TNPDESK): लड़कियां अपने चेहरे की ख़ूबसूरती के साथ अपने नाखून की ख़ूबसूरती बढ़ाने के लिए कई तरह के नेल पॉलिश हाथ के नाख़ून में लगाती है. लेकिन जैसे जैसे अब समय बदल रहा है. महिलाएं नाख़ून पर नेल आर्ट करना ज़्यादा पसंद कर रही है. जिससे उनके हाथ बहुत खूबसूरत लगने लगते हैं. लेकिन क्या आपको पता है नेल आर्ट नाखूनों को कमज़ोर कर देता है. वेसै तो बहुत सी महिलाओं को नेल पॉलिश के नुकसान के बारे में पता नहीं होगा तो चलिए जानते हैं, रोजाना नेल पॉलिश लगाने के बड़े नुकसान क्या है.

    नाखून को कमजोर कर देना 
    यह सोचना गलत है कि ब्रांडेड नेल पॉलिश इस्तेमाल करने से नाखून कमजोर नहीं होंगे. दरअसल नेल पॉलिश में मौजूद रसायन नाखूनों को कमजोर कर देता है. इसलिए किसी पार्टी फंक्शन में ही नेल पॉलिश का इस्तेमाल करें.

    नाखून में पीला और सफेद रंग दिखाई पड़ना
    अगर ध्यान दिया जाए तो रेगुलर नेल पॉलिश लगाने वाली महिलाओं के हाथ के नाखून पीला और सफ़ेद दिखाई देने लगता हैं. दरअसल कई महिलाएं डार्क रंग की नेल पॉलिश लगाना ज्यादा पसंद करती है, लेकिन ये नाखून पर दाग के साथ डैमेज कर देती है.

     संक्रमण का कारण 
    अक्सर लड़कियाँ अपने फ्रेंड के साथ नेल पॉलिश शेयर करती है. लेकिन उन्हें ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से संक्रमण का कारण बन सकता है. इससे नाखून को काफी नुकसान भी पहुंच सकती है.

    एलर्जी की समस्या
    नेल पॉलिश लगाने के एक और बड़े नुकसान है. कई बार नेल पॉलिश में मौजूद रसायन से एलर्जी की समस्या उत्पन्न होती है. जिससे नाखून के आस-पास की त्वचा में जलन, सूजन और खुजली होने लगती है, जो आगे जा कर परेशानी का एक बड़ा रूप ले लेता है. ऐसे में अगर नेल पॉलिश लगाने से समस्या हो रही है तो तुरंत इसके इस्तेमाल से बचें.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news