Weather Alert:18 जनवरी से बदल सकता है झारखंड का मौसम, पढ़े आईएमडी का ताजा अपडेट

    Weather Alert:18 जनवरी से बदल सकता है झारखंड का मौसम, पढ़े आईएमडी का ताजा अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में कडाके की ठंड से एक तरफ जहां लोग परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ अब जनजीवन अस्त व्‍यस्‍त होता दिख रहा है. वही मौसम विभाग की ओर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है. मौसम विभाग का कहना है कि 17 जनवरी के बाद झारखंड की तापमान में वृद्धि होनी शुरू हो जाएगी.जहां तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी.शीतलहरी के साथ लोगों को ठंड से भी थोड़ी राहत मिलेगी.

    तपमान चढ़ेगा तो लोगों को का जीवन भी अब पटरी पर लौट आएगा

    पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के तापमन की बात की जाए तो सबसे अधिक तापमान चाईबासा जिले का 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, तो वही सबसे कम तापमन खुंटी का 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.रांची का 8.2, जमशेदपुर का 8.8, डालटनगंज का 4.7, बोकारो का 5.1, चाईबासा का 6.6, लोहरदगा का 5.0 और लातेहार का 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा.आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों से झारखंड के लोग ठंड से इतने ज्यादा परेशान हैं कि अब घरों में कैद होने के लिए मजबूर है. वही अब जब तपमान चढ़ेगा तो लोगों को का जीवन भी अब पटरी पर लौट आएगा.

    पांच दिनों के लिए झारखंड में कोई भी अलर्ट जारी नहीं

    मौसम विभाग की ओर से आने वाले पांच दिनों के लिए झारखंड में कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है.मौसम विभाग का कहना है कि अब राजधानी रांची के तापमान में भी 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है. जिससे राजधानी वासियों को भी अब ठंड से राहत मिल जाएगी.यदि मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के तापमान में वृद्धि होती है तो अब स्कूली बच्चों को भी राहत मिल जाएगी जिसमें उनका स्कूल खुल जाएगा.और उनकी पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी.

    पढ़े अपने जिले का तापमान  

    रांची का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news