Weather Alert:झारखंड के लोगो को खूब सता रही है शीतलहरी, इन 12 जिलों का पारा पहुंचा 10 डिग्री से नीचे, जानें अपने शहर का हाल

    Weather Alert:झारखंड के लोगो को खूब सता रही है शीतलहरी, इन 12 जिलों का पारा पहुंचा 10 डिग्री से नीचे, जानें अपने शहर का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहरी की मार लोगों को काफी ज्यादा परेशान कर रही है.वही आज यानी रविवार को लेकर मौसम विभाग ने 6 जिलों में शीतलहरी को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि यहां 8:30 बजे तक कोहरा और शीतलहरी का असर देखा जाएगा.आपको बता दें कि झारखंड के 12 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा चूका है जिससे ठंड से लोगों का हाल बेहाल है.

    रांची के साथ जमशेदपुर के स्कूल भी अब बंद

    ठंड को देखते हुए 27 से 31 दिसंबर तक राजधानी के स्कूलों को बंद करने का निर्देश प्रशासन की ओर से दिया गया है तो वहीं जमशेदपुर के स्कूल भी आज यानी 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रखा गया है ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर ठंड का कोई असर न पड़े.

    इन 6 जिलों में आज शीतलहरी का अलर्ट 

    आज मौसम विभाग की ओर से जिन 6 जिलों में शीतलहरी का येलो अलर्ट जारी किया गया है उन जिलों में गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और गुमला जिला शामिल है.आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ठंडा जिला गुमला रहा जहां का तापमान 3.16 डिग्री तक पहुंच गया.मौसम विभाग की ओर से जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया उन जिलों के लोगों को ठंड से बचने की हिदायत दी गई है जहां बच्चों और बुजुर्गों को बचाकर रखना है.

    पढ़ें कोल्हान प्रमंडल के जिलों का हाल

    वही बात अगर कोल्हान प्रमंडल के जिलों की जाए तो 24 घंटे के दौरान पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां चाईबासा जिले में ठंड का प्रकोप देखा गया.हालंकी सरायकेला में सुबह 8:00 बजे से पहले ही धूप निकल रही है, जिससे लोगों को थोड़ी रात मिल रही है.

    पिछले 24 घंटे के दौरान एक डिग्री चढ़ा झारखंड का पारा

    पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है हालंकी न्यूनतम तापमान में डिग्री की वृद्धि देखने को मिला है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से न्युनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है. 

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news