Weather Alert:तापमान चढ़ते ही लोगों को हो रहा है गर्मी का एहसास, पढ़ें अगले एक सप्ताह तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम 

    Weather Alert:तापमान चढ़ते ही लोगों को हो रहा है गर्मी का एहसास, पढ़ें अगले एक सप्ताह तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में पिछले चार-पांच दिनों से सुधार देखने को मिल रहा है.जहां अधिकतम तापमान चढ़ने की वजह से झारखंड में अब लोगों को ठंड कम लग रही है.एक तरफ जहां शीतलहरी से राहत मिली है तो वहीं अब सुबह-सुबह कोहरा और धुंध से भी लोगों को राहत मिल गई है. ठंडी हवाएं भी लोगों को कम सता रही है.धीरे-धीरे झारखंड का तापमान चढ़ने की वजह से अब एक तरफ जहां स्कूलों में रौनक लौटी है तो वहीं सड़क पर भी अब रौनक देखी जा रही है. इसके साथ ही बाजारों में भी भीड़ हो रही है.ऐसे में चलिए जान लेते है आज यानी सोमवार गणतंत्र दिवस के दिन मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

    3 से 4 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना

    मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले एक सप्ताह के दौरान झारखंड के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना है, जिसकी ठंड का असर कम होगा.वही सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई देगा तो वही धूप खिलते ही मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा. वही रात के समय भी पहले की मुकाबला अब कम ठंड लगेगी.वही अगले एक सप्ताह के दौरान झारखंड में आसमान में बादल भी दिखा देंगे हालंकी बारिश की कोई संभावना नहीं जतायी गयी है.

    पिछले 24 घंटे के दौरान कैसा रहा झारखंड

    पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के दिन का मौसम साफ़ रहा, जहां सुबह के समय हल्का कोहरा का असर देखा गया तो वहीं दोपहर में कड़क धूप खिली रही जिसकी वजह से लोगों को हल्की फुल्की गर्मी का एहसास हुआ.सबसे अधिक तपमान चाईबासा जिले का तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस तो सबसे कम तापमान 8.1 सेल्सियस गुमला जिले का दर्ज किया गया.

    पढ़े कोल्हान के जिलों का हाल

    कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां, चाईबासा जिले में भी मौसम पूरी तरीके से साफ रहा जहां दिन भर धूप खिली रही. तो वही शाम को भी लोगों को ठंड से राहत मिली जहां बिना साल स्वेटर के लोग घूमते हुए नजर आए.रात को भी उतनी ठंड नहीं लग रही थी.आज सुबह भी सरायकेला में मौसम पूरी तरह से साफ है. वही 8:00 बजे तक धूप खिल रही है जिसके बाद लोग साल स्वेटर उतार दे रहे है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान  

    रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 24डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news