रांची में घूम रही शातिर बंटी बबली की जोड़ी,लोन के नाम पर बना रही थी ठगी का शिकार

    रांची में घूम रही शातिर बंटी बबली की जोड़ी,लोन के नाम पर बना रही थी ठगी का शिकार

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची में एक बंटी बबली की जोड़ी घूम रही है. खुद को लोन कंपनी का एजेंट बता कर कारोबारियों को कम ब्याज पर लोन देने का झांसा देकर पैसे की उगाही की कर रहे थे. लेकिन आखिर में पुलिस का शिकंजा कसा और अब सलाखों के पीछे पहुंचे गए.

    दरअसल कांके थाना क्षेत्र में 70 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया. जिसके बाद पुलिस के पास शिकायत की गई. जब जांच शुरू हुई तो दो नाम निकल कर सामने आए. शिवाजी पाटिल और एंजेला कुजूर दोनों पति पत्नी है और ओडिसा के रहने वाले है. लेकिन हाल के दिनों में रांची में घूम घूम कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे. पुलिस ने जांच शुरू किया और आखिर में सलाखों के पीछे पहुंच गए.

    इस मामले में रांची के ग्रामीण एसपी पारास राणा ने बताया कि दोनों ओडिसा में एक 42 लाख रुपये के ठगी के मामले में फरार चल रहे थे. जिनकी तलाश पुलिस कर रही थी. साथ ही इसी से मिलता जुलता मामला जब रांची से सामने आया और जांच शुरू तो दोनों की गिरफ़्तारी हुई है.

    बता दें कि इनके काम करने का तरीका बिल्कुल लोन कंपनी के जैसा है. पहले ऐसे व्यक्ति का चयन करते जिन्हे लोन की जरूरत है. खास कर कारोबारियों को टारगेट किया करते थे. इसके बाद फिर उन्हे झूठे सपने दिखाते और बताते की सबसे कम ब्याज के साथ बिना किसी प्रोसेसिंग चार्ज के लोन दिलाएंगी. इसके बाद दोनों कुछ पैसे की डिमांड करते. बस इसी तरह कई लोगों को शिकार बना चुके थे. लेकिन जब 70 लाख रुपये की ठगी कर लिया और इसी मामले में वह सलाखों के पीछे पहुंच गए.                          


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news