BIG BREAKING : आय से अधिक संपत्ति के मामले  पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा भी गिरफ्तार

    BIG BREAKING : आय से अधिक संपत्ति के मामले  पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा भी गिरफ्तार

    रांची (RANCHI) : मनरेगा घोटाला मामले में  बुधवार को वरिष्ठ आईएएस पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के कुछ ही पलों के बाद उनके पति और पल्स हॉस्पिटल के संचालक अभिषेक झा भी गिरफ्तार कर लिए गए.  सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ मयूक ने दोनों का शारीरिक जांच किया. उसके बाद न्यायधीश के सामने पेश किया जाएगा. फिर उन्हें होटवार जेल भेज दिया जाएगा.

    बरामद हुए थे 19.31 करोड़ रुपये 

    बता दें कि  6 मई को देश भर में पूजा सिंघल के 25 ठिकानों पर एक साथ छापमारी हुई. छापेमारी में 19.31 करोड़ रुपये और 300 करोड़ के दस्तावेज जब्त किये गये थे.  मंगलवार और बुधवार को लगातार दो दिन ईडी ऑफिस में उनसे पूछताछ की गई थी. इससे पूर्व उनके सीए सुमन कुमार भी हिरासत में लिए गए थे.

    दो दिन से लगातार पूछताछ के बाद कार्रवाई

    ईडी ने मंगलवार और बुधवार को पूजा सिंघल और अभिषेक झा  के दौरान उनकी आमदनी के स्रोतों, मनरेगा घोटाले में उनकी भूमिका, जूनियर इंजीनियर राम विनोद प्रसाद सिन्हा के बयानों के साथ उनके बैंक खाते में जमा नकद राशि से संबंधित सवाल पूछे थे. वहीं आज पूजा सिंघल के करीबी अभिजीत सेन के कोलकाता स्थित चार ठिकाने पर भी ईडी की छापेमारी चल रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news