भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जून में आएंगे झारखंड, सियासी माहौल के बीच क्या मायने रखता है यह दौरा

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जून में आएंगे झारखंड, सियासी माहौल के बीच क्या मायने रखता है यह दौरा

    रांची (RANCHI) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जून में दो दिवसीय प्रवास पर झारखंड आ रहे हैं. वे पार्टी के सांगठनिक स्वरूप की समीक्षा करेंगे और बैठकों में हिस्सा लेंगे पार्टी के नेताओं ने बताया कि 4 और 5 जून को जेपी नड्डा झारखंड में रहेंगे. इस दौरान वे एक ट्राईबल सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे. यह हरमू मैदान में आयोजित होगा. सम्मेलन 5 जून को होगा.

    जेपी नड्डा का विभिन्न राज्यों में दौरा चल रहा है.  इसी कड़ी में झारखंड भी आ रहे हैं.  समझा जा रहा है कि मिशन 2024 की तैयारी के लिए इस तरह के भ्रमण कार्यक्रम हो रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश अपने महामंत्रियों के साथ तैयारी के लिए आरंभिक बैठक किया है. झारखंड प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी बूथ स्तरीय बैठक में भी शामिल होंगे. विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठ की बैठकों में भी शिरकत करेंगे. वर्तमान राजनीतिक माहौल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का झारखंड दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि जिस प्रकार से गठबंधन सरकार पर संकट के बादल छाए हैं. ऐसी परिस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष का झारखंड प्रवास और ट्राइबल सम्मेलन करना बहुत मायने रखता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news