Pathan Movie Trailer Review : देश को आतंकियों से बचाने निकला पठान, खत्म हुआ वनवास

    Pathan Movie Trailer Review : देश को आतंकियों से बचाने निकला पठान, खत्म हुआ वनवास

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेट फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर 2 मिनट 34 सेकंड की है. ट्रेलर देखने में काफी एक्शन से भरी लग रही है. वहीं, ट्रेलर में शाहरुख खान काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं, जोन भी अपनी सिक्स पैक्स अब्स में काफी डेसिंग लग रहे हैं. वहीं, दिपीका पादुकोण भी ट्रेलर में एक्शन करते दिख रही है.

    टेरर अटैक से देश को बचायेगा पठान

    ट्रेलर के 47वें सेकेंड में पठान यानी शाहरुख की एंट्री होती है. शाहरुख की एंट्री एक डायलोग के साथ होती है. “पार्टी पठान के घर में रखोगे तो मेहमानवाजी के लिए पठान तो आयेगा ही.” फिल्म पूरी एक्शन से भरी पूरी लग रही है. मार-धाड़ से भरी फिल्म देखने वाले लोगों को यह पसंद आ सकती है. वहीं, ग्रफिक्स का काम भी कमाल हुआ है.

    आ गया पठान, खत्म हुआ वनवास

    ट्रेलर के डायलॉग लोगों को खूब पसंद आ सकते हैं. इसके अलावा एक्शन सीन्स को भी बड़े कायदे से फिल्माया गया है. इस फिल्म में शाहरुख का साथ देती दीपिका भी आपको दिखेगी. वहीं, जोन फिल्म में विलेन का किरदार निभाते  दिखेंगे. ट्रेलर देखने में मजेदार लग रहा है. खैर, फिल्म लोगों के दिलों में कितना घर पाती है ये 25 जनवरी को पता चलेगा.       


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news