HAPPY BIRTHDAY MIKKA: सुरों के बादशाह मीका की सक्सेस जर्नी, इंडस्ट्री को दिए एक से बढ़कर एक हिट गाने

    HAPPY BIRTHDAY MIKKA: सुरों के बादशाह मीका की सक्सेस जर्नी, इंडस्ट्री को दिए एक से बढ़कर एक हिट गाने

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : गायक मीका सिंह भारत के सबसे  लोकप्रिय गायकों में से एक हैं, जिन्होंने अपनी दमदार आवाज और जोश भरे गानों से लोगों का दिल जीत लिया है. सिंगर ने अपने सिंगिंग करियर में कई चर्चित गाने गाए हैं. मीका सिंह को “सावन में लग गई आग” गाने से एक लग पहचान मिली जहां से वो सक्सेस की उचाइयों पर चढ़ते गए. इसके बाद, ये सिलसिला चलता गया उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए. "बस एक राजा" (सिंह इज किंग), "मौजा ही मौजा" (जब वी मेट), "इब्न-ए-बतूता" (इश्किया), और "धन्नो" (हाउसफुल) जैसे की हिट गाने शामिल हैं. कई सिंगल एल्बम रिलीज किए जो ब्लाक्बस्टर रहें. इतना ही नहीं मिका रियलिटी शो में दिखाई दिए हैं. जिसमे उनको लोगों ने काफी पसंद भी किया है. वहीं उनके गाने "सावन में लग गई आग" को यूएस बेस्ड सिंगर पिंकी पारस ने रीमिक्स किया था. जिसके बाद देशज में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मिका की पॉपुलरिटी बढ़ गई. मीका देश-विदेश में कई लाइव शो भी कर चुके हैं.

    गानों के अलावा मिका ने किए ये शो

    मीका ने 2007 के हिंदी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 2 में नजर आए, जिसमे दर्शकों का उन्हें काफी प्यार मिला. इसके अलावा उन्होंने ‘इस जंगल से मुझे बचाओ’ टीवी शो में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया है. इसके बाद वह द वॉयस इंडिया, सा रे गा मा पा , इंडिया के मस्त कलंदर और जी कॉमेडी शो जैसे टीवी शो में बतौर जज भी नजर आ चुके हैं. पर सबसे ज्यादा चर्चा उनकी स्टार भारत के रियलिटी शो स्वयंवर- मीका दी वोहती में हुई. जहां वो अपने लिए परफेक्ट दुल्हन की तलाश करते नजर आए थे.

    मीका की लाइफस्टाइल

    मीका को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है. उनके पास पोर्श, पैनामेरा, हमर, लेम्बोर्गिनी, फोर्ड, रेंज रोवर और मर्सिडीज जैसी कई महंगी गाड़ियाँ हैं.  इसके अलावा मीका का अंधेरी में भी एक आलीशान घर है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news