गदर गर्ल अमीषा पटेल पर चलेगा मुकदमा, आरोप हुआ गठित, जानिए पूरा मामला

    गदर गर्ल अमीषा पटेल पर चलेगा मुकदमा, आरोप हुआ गठित, जानिए पूरा मामला

    रांची(RANCHI): - धोखाधड़ी और चेक बाउंस मामले में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर मुकदमा चलेगा. कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर आरोप गठित कर दिया है. सोमवार को गदर गर्ल अमीषा पटेल रांची कोर्ट में अपने से जुड़े मामले में हाजिर हुई थीं.

    क्या आरोप है फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर

     गदर गर्ल के नाम से मशहूर फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. रांची के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह द्वारा दायर मुकदमे में अमीषा पटेल के खिलाफ आरोप गठित कर दिया गया है. उन पर यह आरोप है कि एक फिल्म निर्माण के लिए अमीषा पटेल ने दो करोड़ रुपए लिए. फिल्म नहीं बनी तो अजय कुमार सिंह ने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल से दी गई राशि मांगनी शुरू की. आरंभ में अमीषा पटेल नए पैसे देने में आनाकानी की. उसके बाद दबाव डालने पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह को दो करोड़ पिया का दो चेक दिया. चेक बैंक में बाउंस कर गया. उसके बाद अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ मुकदमा दायर किया. उसी कड़ी में सोमवार यानी 10 जुलाई को अमीषा पटेल दूसरी बार रांची कोर्ट में 100 शरीर हाजिर हुईं. इससे पहले भी एक बार अमीषा पटेल रांची कोर्ट में हाजिरी लगा चुकी हैं.

    अब क्या होगा आगे मुकदमे में

    अमीषा पटेल मामले में आरोप गठित हो गया है. अमीषा पटेल ने अपने ऊपर लगे आरोप को खारिज किया. फिल्म अभिनेत्री के खिलाफ जो आरोप लगे हैं उस पर अब सुनवाई होगी. अदालत द्वारा तारीख मुकर्रर कर दी गई है. 26 जुलाई से इस मामले में गवाह पेश किए जाएंगे. इस प्रकार गदर गर्ल अमीषा पटेल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news