अक्षय विधानी बने यशराज फिल्म्स के नए सीईओ

    अक्षय विधानी बने यशराज फिल्म्स के नए सीईओ

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK)- भारत के प्रमुख प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने अक्षय विधानी को तत्काल प्रभाव में सीईओ के पद पर नियुक्त किया है. अक्षय विधानी ने हाल ही में यशराज स्टूडियो के फाइनेंस एंड बिजनेस अफेयर्स और हेड ऑफ ऑपरेशंस के सीनियर वीपी के रूप में काम किया है. बता दें कि अक्षय विधानी ने 17 साल पहले 22 साल की उम्र में बतौर स्टूडियो मैनेजर यशराज फिल्म्स जॉइन किया था. अक्षय ने यशराम फिल्म्स में अपने करियर की शुरुआत एक स्टूडियो मैनेजर के रूप में की थी. इसके बाद, उन्होंने धीरे-धीरे कॉर्पोरेट वित्त, रणनीति और संचालन में नेतृत्व की भूमिकाएं निभाईं.  

    अक्षय कहते हैं, "मैं यशराज फिल्म्स के सीईओ की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं. मुझे खुशी है कि मैं एक ऐसी कंपनी के सीईओ के पद पर नियुक्त हुआ हूं, जहां मैंने अपने जीवन के 17 साल सीखने में बिता दिए. मुझे खुशी है कि मैं इस समय यशजी और आदित्य चोपड़ा के नेतृत्व में टीम की अगुवाई करूंगा. उन्होंने कहा कि मुझे यशराज में सहयोग करने और थिंक-टैंक का नेतृत्व करने का काम सौंपा गया है. मैं इस जिम्मेदारी को संभालने और कंपनी को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक हूं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news