पृथ्वीराज : अब 10 के बजाए 3 जून को होगी फिल्म रिलीज

    पृथ्वीराज  : अब 10 के बजाए 3 जून को होगी फिल्म रिलीज

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का रिलीज डेट चेंज हो गया है. पहले जहां ये फिल्म 10 जून को रिलीज होने वाली थी, वहीं अब यह फिल्म 3 जून को रिलीज होगी. इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार बेहद ही उत्साहित हैं. रिलीज डेट चेंज होने की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है. उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भव्य गाथा 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में बड़े पर्दे पर जल्द ही आ रही है.

    कई बार बदली जा चुकी है इस फिल्म की रिलीज डेट

    बता दें कि फिल्म पृथ्वीराज, योद्धा राजा, पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार टाली जा चुकी है. फिल्म शुरू में 13 नवंबर, 2020 को बड़े पर्दे पर आने वाली थी, हालांकि, दुनिया भर में महामारी ने इसे रिलीज डेट टालने पर मजबूर कर दिया था. इसके बाद इसे 21 जनवरी, 2022 को रिलीज करने की तैयारी थी. लेकिन, तभी महामारी की तीसरी लहर आ गई. फिल्म अब 3 जून, 2022 को रिलीज होने वाली है, और प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं. फिल्म पृथ्वीराज में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में अपनी डेब्यू करने वाली हैं. वह राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news