शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बड़ी राहत, ड्रग्स केस में SIT ने कहा- आर्यन के पास नहीं था कोई ड्रग्स

    शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बड़ी राहत, ड्रग्स केस में SIT ने कहा- आर्यन के पास नहीं था कोई ड्रग्स

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : ड्रग्स केस में फंसे बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बड़ी राहत मिली है. मामले की जांच कर रहे SIT ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है. SIT ने अपनी जांच में कहा है कि आर्यन खान के पास कोई ड्रग्स नहीं था. इस केस में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है. SIT ने आगे बताया कि आर्यन के चैट से कहीं भी ऐसा पता नहीं चला कि उनका किसी अंतरराष्ट्रीय सिंडीकेट से कोई लिंक है. SIT ने अपनी जांच में एनसीबी के पूर्व ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं. अब SIT की जांच में ये बातें सामने आने के बाद लग रहा है कि आर्यन खान को क्लीन चिट मिल सकती है.

    क्रूज ड्रग्स केस में एनसीबी ने आर्यन को किया था गिरफ्तार

    बता दें कि  पिछले साल तीन अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रही एक क्रूज पर एनसीबी ने रेड डाल था. इसमें आर्यन खान समेत कई लोगों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था. मामले में समीर वानखेड़े के खिलाफ वसूली के आरोप लगने के बाद जांच के लिए एक SIT टीम का गठन हुआ था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news