बिहार में नहीं थम रहा हत्याओं का सिलसिला! आज फिर मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या से फैली सनसनी, अपराधियों ने बीच चौराहे पर फेंका शव  

    बिहार में नहीं थम रहा हत्याओं का सिलसिला! आज फिर मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या से फैली सनसनी, अपराधियों ने बीच चौराहे पर फेंका शव   

    मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR): बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन बिहार के अलग अलग जिलों से लूट हत्या की वारदात हो रही है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले से आया है. जहां तुर्की ओपी थाना क्षेत्र के बरा सुमेरा गांव में अज्ञात अपराधियों ने 26 साल के एक युवक की हत्या कर दी, और डेड बॉडी को सुमेरा चौक के चौराहा पर रख दिया.मृतक का नाम रंजन कुमार है.

    सूचना मिलते ही तुर्की ओपी थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश दल बल के साथ मौके पर पहुंचे

    वहीं आज सुबह जब लोगों की नज़र शव पर पड़ी, तो देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई, और इलाके में सनसनी फैल गई. जिसके बाद लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही तुर्की ओपी थाना अध्यक्ष रवि प्रकाश दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, और मामले की जांच में जुट गए हैं. वही मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है.

    परिजनों के मुताबिक जमीनी विवाद में हुई हत्या

     वही घटना को लेकर मृतक के भाई का कहना है कि कुछ दिन पहले से किसी से जमीनी विवाद चल रहा है.कई बार परिवार के ऊपर फर्जी मुकदमा भी किया गया है, किसी से दुश्मनी भी नहीं थी, आए दिन दुश्मनी को लेकर गाली गलौज की जाती थी, यह घटना जो घटित हुई है उसमें उसी का हाथ है और उसी के द्वारा यह घटना की गई है.

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    वही इस मामले पर तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया सूचना मिली थी 22 वर्षीय रंजन कुमार की अज्ञात अपराधियों के द्वारा हत्या के बाद घर से 250  मीटर की दूरी पर शव को फेंका गया है. डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है, जिसकी हत्या हुई है वह बैचलर था. जमीनी विवाद में हत्या हुई है या प्रेम प्रसंग में हत्या की गई है सभी बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news