बाल सुधार गृह की खिड़की तोड़ 3 बच्चे फरार, मोबाइल लोकेशन पर एक बच्चे का रेस्क्यू

    बाल सुधार गृह की खिड़की तोड़ 3 बच्चे फरार, मोबाइल लोकेशन पर एक बच्चे का रेस्क्यू

    कोडरमा (KODERMA) - तिलैया थाना के पीछे संचालित बालगृह कोडरमा से गुरुवार की देर रात तीन बच्चे भाग गए. बाल सुधार गृह के कर्मियों को बच्चे के फरार होने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने इसकी सूचना तिलैया पुलिस को दी. त्वरित कार्रवाई करते हुए तिलैया पुलिस और टेक्निकल सेल की टीम ने एक बच्चे को जेजे कॉलेज के पास से मोबाइल लोकेशन के आधार पर रेस्क्यू कर लिया. जबकि दो बच्चे अभी तक नहीं मिले हैं.

    पहले भी भाग चुके हैं बच्चे

    जानकारी के अनुसार बालगृह से भागे तीनों बच्चे एक ही कमरे में रह रहे थे. इस दौरान तीनों कमरे के खिड़की को तोड़कर भाग गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि इस बालगृह से 5-6 बार पहले भी बच्चे भाग चुके हैं.

    रिपोर्ट: अमित कुमार, कोडरमा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news