मुंगेर : भाजपा नेता की हत्या करने पहुंचा दो सुपारी किलर गिरफ्तार, पार्टी का नगर अध्यक्ष निकला मास्टरमाइंड 

    मुंगेर : भाजपा नेता की हत्या करने पहुंचा दो सुपारी किलर गिरफ्तार, पार्टी का नगर अध्यक्ष निकला मास्टरमाइंड 

    मुंगेर(MUNGER): मुंगेर जिले में एक बीजेपी नेता ही अपनी पार्टी के पदाधिकारी की जान का दुश्मन बन गया. हत्या कराने के लिए उसने भाड़े के हत्यारों का सहारा लिया. हालांकि, समय रहते पुलिस ने 2 देशी कट्टे, 4 जिंदा कारतूस के साथ दोनों सुपारी किलर्स को गिरफ्तार कर लिया. दोनों की निशानदेही पर साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने रंजिश के चलते 3 लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची थी. जिले के सफियाबाद ओपी थाना इलाके का यह मामला है. जहां से हत्या की नीयत से खड़े दो आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी मुस्कान होटल के मालिक और भाजपा नेता जमालपुर प्रखंड के मंडल अध्यक्ष किष्टो सिंह की हत्या करने की नीयत से रेकी कर रहे थे. इसका मुख्य साजिशकर्ता भाजपा का ही ओबीसी मोर्चा का जमालपुर नगर अध्यक्ष वशिष्ठ निकला. जिसके बाद पुलिस से त्वरित कार्रवाई करते हुए साजिशकर्ता को भी उसके ईस्ट कॉलोनी थाना इलाके स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news