भोजपुर : शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

    भोजपुर : शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

    भोजपुर(BHOJPUR): भोजपुर में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए एक प्रेमी की लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. हत्या की ये सनसनीखेज वारदात कृष्णागढ़ थाना के सोहरा गांव में आज अहले सुबह 3 बजे की है. मृतक शाहपुर के धमवल गांव निवासी चंदन तिवारी बताया जा रहा है जो देर रात सोहरा गांव निवासी राजू पासवान की पत्नी और प्रेमिका रूबी देवी से मिलने उसके ससुराल पहुंचा था. बताया जाता है कि देर रात प्रेमिका के ससुराल पहुंचे आशिक के आने की भनक प्रेमिका के ससुरालवालों को लग गई जिसके बाद उन्होंने प्रेमी चंदन तिवारी को पीटना शुरू कर दिया. बताया जाता है कि पिटाई के दौरान चंदन तिवारी घर के छत से नीचे कूद गया जिसके बाद शोर-शराबा सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और प्रेमिका के ससुरालवालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

    सुबह जैसे ही पुलिस को घटना की खबर मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए प्रेमिका और उसके पति,देवर और ससुर को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई. फिलहाल पुलिस प्रेमी के शव का पंचनामा कराने की तैयारी और उसकी हत्या में शामिल ग्रामीणों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी में जुटी है. हालांकि तत्काल पुलिस इस मामले पर कुछ कहने से इन्कार कर रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news