जहानाबाद: वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस ने युवक पर चलाई गोली, परिजनों ने थाना अध्यक्ष पर लगाया गंभीर आरोप

    जहानाबाद: वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस ने युवक पर चलाई गोली, परिजनों ने थाना अध्यक्ष पर लगाया गंभीर आरोप

    जहानाबाद(JAHANABAD): बिहार पुलिस की वर्दी एक बार फिर दागदार हुई है जहानाबाद जिले में ओकरी थाना के थाना अध्यक्ष पर वाहन चेकिंग के नाम पर  एक युवक को गोली मारने की बात सामने आ रही है. घायल युवक सुधीर के पिता ने बताया कि ओकरी ओपी के थानाध्यक्ष चंद्रहास कुमार अनंतपुर गांव के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे. इसी बीच मेरा लड़का सुधीर कुमार वहां से गुजर रहा था उसके पास हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. जिसके कारण कारण पुलिस को देख कर वह भागना लगा. उसे भागते देख पुलिस ने कुछ दूर तक ऊक पीछा किया फिर गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

    घायल युवक का इलाज नालंदा जिले के एक निजी अस्पताल में परिजनों के द्वारा कराया जा रहा है.  अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक सुधीर कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है. हालांकि डॉक्टरों ने काफी मशक्कत के बाद शरीर से गोली को निकाल दिया है. लेकिन स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. वहीं इस मामले में जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने बताया कि जैसे ही हमें इस बात की जानकारी मिली है हमने तुरंत घोसी सर्किल इंस्पेक्टर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय को घटनास्थल पर जाकर जांच करने का आदेश दिया है.  रिपोर्ट आने के बाद जो भी सच्चाई होगी आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news