बिहार का योगी आ गया.... एक अन्ने मार्ग खाली करो, इस पोस्टर पर क्या कह रहे हैं JDU, RJD, और काँग्रेस के नेता, जानिए 

    बिहार का योगी आ गया.... एक अन्ने मार्ग खाली करो, इस पोस्टर पर क्या कह रहे हैं JDU, RJD, और काँग्रेस के नेता, जानिए 

    पटना (PATNA) : बिहार की राजनीति में पोस्टर की राजनीति कोई नई बात नहीं है. सभी राजनीतिक पार्टियां इसका सहारा लेती हैं. ऐसा ही कुछ नजारा सम्राट चौधरी के पटना पहुँचने पर देखने को मिला  बिहार भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी  का पटना पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. बीते दिन सम्राट चौधरी दिल्ली से पटना पहुंचे, जहां भारी संख्या में कार्यकर्ता हाथी घोड़े, और  ढोल बाजे के साथ परेड करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया गया. मगर स्वागत के सारे तैयारियों में एक पोस्टर चर्चा में आ गया है. बीजेपी कार्यकर्ता ने ऐसा पोस्टर लगाया जिसे लेकर अब राजनीति शुरू हो गी है. पटना के वीरचंद पटेल मार्ग पे कार्यकर्ताओं ने जो सम्राट चौधरी का पोस्टर लगाया गया है. जिसमे  एक तरफ सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर बनी हुई है तो वही दूसरी तरफ सम्राट चौधरी की तस्वीर लगाई गई है. इस पोस्टर में लिखा हुआ है कि बिहार का योगी आ गया सम्राट भैया... 1 अन्ने मार्ग खाली करो.. खाली करो.. . अब इसके जरिए बीजेपी यही दर्शाना चाह रही हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश उम्र कुमार को एक अन्ने मुख्यमंत्री आवास खाली कर देना चाहिए. ऐसे में ये पोस्टर इस ओर भी इशारा करता हैं कि आने वाले चुनाव में बीजेपी सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर देखती है और उन्हे बिहार का योगी मानती है.   

    विपक्ष का पलटवार 

    वही इस पूरे मामले में भाजपा पर हमला करते हुए जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा वालों की भाषा की दरिद्रता देखिए अणे भी लिखने नहीं आया. भाजपा के नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, जनक राम जैसे नेताओं के बलिदान का क्या हुआ ?राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने पलटवार होते हुए कहा कि भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है जो प्रदेश अध्यक्ष की पात्रता रखता है. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे यहाँ से साधारण कार्यकर्ता भी दूसरे पार्टी में जाकर शिर्ष पद पर बैठ जाते है और सम्राट चौधरी इसके उदाहरण है.

    वहीं बीजेपी द्वारा ‘बिहार का योगी’ टाइटल देने पर कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि क्या वह बुलडोजर वाली राजनीति बिहार में लाना चाहते है? इसका मतलब यही है कि वो गरीब वंचितों की झोपड़ी उजाड़ेंगे. अच्छे विचार नहीं रहने पर यह लोग इसी तरह की बात करते हैं. वही अब बीजेपी भी कहा से पीछे रहती .

    वही राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है जो प्रदेश अध्यक्ष की पात्रता रखता है.  हमारे यहाँ से साधारण कार्यकर्ता भी दूसरे पार्टी में जाकर शिर्ष पद पर बैठता है. सम्राट चौधरी इसके उदाहरण हैं. 

    इस मुद्दे पर पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद भी ने सफाई देते हुए कहा कि किसी भी दल की चाहत होती है कि राज्य में हमारी सत्ता हो. जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने यह संकल्प लिया है कि 2024 और 2025 में अधिकतक सीटें जीते उसी संदर्भ में यह पोस्टर है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news