गुरु पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जानें पुजारियों ने क्या बताया महत्व

    गुरु पूर्णिमा आज, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जानें पुजारियों ने क्या बताया महत्व

    बेगूसराय(BEGUSARAI):आज 3 जुलाई को आसाढ़ मास की पूर्णिमा है. जिसको गुरु पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है. इसको लेकर बेगूसराय जिले में विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हुई. खासकर मिथिला के द्वार कहे जाने वाले सिमरिया और आदि कवि विद्यापति की तपोभूमि कहे जाने वाली झमटिया गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. और गंगा स्नान कर गंगा की पूजा अर्चना किया. 

    गुरु पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    कल 4 जुलाई से पवित्र सावन का महीना शुरु हो रहा है. जो भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए विशेष महीना माना जाता है. जिसको लेकर श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद भगवान भोलेनाथ के मंदिर में भी जलार्पण किया. भीड़ को लेकर प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किया गया था. वहीं पुजारियों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का एक खास महत्व होता है, और माता-पिता के साथ-साथ गुरु की सेवा करके लोग मोक्ष को प्राप्त करते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news