विपक्षी एकता में पड़ी दरार, नीतीश के विरोध में इस कांग्रेस नेता ने दिया सभी पदों से इस्तीफा, जानें पूरा मामला


पटना(PATNA):बिहार के कांग्रेस प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने पार्टी के सभी पद से इस्तीफा दे दिया हैं. और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को कांग्रेस सदस्य के रूप में अपना दर्द और दुख व्यक्त करते हुए पत्र लिखा हैं. पत्र में मुख्य रुप से नीतीश के खिलाफ नाराजगी जताई है. और कहा है कि कांग्रेस के खिलाफ लड़नेवाले नीतीश आज विपक्षी एकता की धुरी तैयार कर रहें हैं.
कांग्रेस प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने पार्टी के सभी पद से दिया इस्तीफा
उन्होंने पत्र में लिखा है कि कांग्रेस का आदमी ही उनका नेता होना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह नीतीश को नेता के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि राष्ट्रीय राजनीति मुख्य विपक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी के इर्द-गिर्द घूमती है. और इसीलिए मैं पीसीसी प्रतिनिधि और कांग्रेस के प्रवक्ता और पार्टी में मेरे पास मौजूद सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं.
कांग्रेसी नीतीश कुमार को मजबूरन नेता मान रहे हैं
आगे उन्होने लिखा है कि बिहार के मौजूदा हालात ऐसे है, जैसे कांग्रेसी नीतीश कुमार को मजबूरन नेता मान रहे हैं. मैं उसे अपने प्रशंसनीय नेता के रूप में नहीं मानूंगा. नीतीश कुमार हमेशा कांग्रेस के लिए एक तीखे विरोधी रहे हैं और अब कांग्रेस में नेताओं की कमी की वजह से उन्हें नेता घोषित कर दिया.
4+