उदयमान भास्कर की पूजा के साथ चैती छठ का समापन, घाटों पर उमड़ा सैलाब  

    उदयमान भास्कर की पूजा के साथ चैती छठ का समापन, घाटों पर उमड़ा सैलाब  

    पटना (PATNA) :  आज पटना घाट पर छठ पूजा का अदबुद्ध नजारा देखने को मिला. जहां हजारों की संख्या में लोग पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे थे. वर्ष में दो बार छठ पर्व मनाया जाता है. चार दिवसीय चैती छठ का आज समापन भी हो गया. कार्तिक मास में और चैत्र माह में भी छठ पर्व धूमधाम से मानते हैं. पटना घाट गंगा घाटों पर उगते भगवान भास्कर की लाखों छठ व्रतियों ने अर्घ्य दिया और पूजा की. इस दौरान चारों तरफ लोग छठी मैया की जय-जयकार करते भक्ति में लीन नजर आए. वहीं पटना के मरीन ड्राइव, दीघा गंगा घाट, जनार्दन घाट ,कालीघाट, गांधी घाट, शिवा घाट,पटना सिटी के गायघाट जैसे घाटों पर आज देर रात से ही लाखों छठ व्रतियों ने आना शुरू कर दिया था.

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    छठ पूजा में लोगों की इतनी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और एसडीआरएफ एनडीआरएफ द्वारा सभी गंगा घाटों पर सुरक्षा के इंतेजाम किए गए. साथ ही साथ कई जगहों पर संध्या से लेकर सुबह तक ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया गया था, ताकि लोगों को अवगामी में परेशानी न हो. वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रदेश वासियों को चैती छठ का शुभकामनाएं भी दी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news