Bihar tourism:वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की कश्मीर जैसी सुंदरता कर देगी मदहोश! पढ़ें क्यों लोग हो रहे हैं आकर्षित

    Bihar tourism:वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की कश्मीर जैसी सुंदरता कर देगी मदहोश! पढ़ें क्यों लोग हो रहे हैं आकर्षित

    बगहा(BAGHA): नये साल में हमलोग प्रवेश कर चुके हैं, ऐसे में इसे खास बनाने और इसके स्वागत के लिए लोग पिकनिक के बहाने अच्छी जगहों पर घुमने का प्लान बनाते है. वहीं बिहार की बात करें, तो यहां बहुत सारे पर्यटक स्थान है, जिनकी अपनी ही ऐतिहासिक महत्व है, लेकिन आज हम बात करेंगे बगहा जिले में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जिसकी कश्मीर जैसी सुंदरता आपका मन मोह लेगी,जिसके पास आप खींचे चले जायेंगे, तो यदि आप भी कश्मीर घूमने का सोच रहे है, और नहीं जा पा रहे है, तो बिहार के कश्मीर चले आईये. जिसको खास नए साल के लिए तैयार किया गया है. जिसको देखने के लिए सैलानियों की भारी भीड़ वाल्मीकि नगर के टाइगर रिजर्व उमड़ रही है.यहां के सभी होटल और रिसॉर्ट फुल चल रहे हैं और पर्यटकों को जंगल सफारी की बुकिंग के लिए  घंटो इंतजार करना पड़ रहा है.

    वाल्मिकीनगर पर्यटकों के लिए एक सस्ता और खूबसूरत डेस्टिनेशन साबित हो रहा है

    आपको बताये कि नेपाल सीमा पर स्थित पर्यटन नगरी वाल्मिकीनगर पर्यटकों के लिए एक सस्ता और खूबसूरत डेस्टिनेशन साबित हो रहा है. बिहार का ' मिनी काश्मीर ' कहे जाने वाले वाल्मीकिनगर में किफायती दरों पर रमणिक नजारों का लुत्फ़ उठाने पर्यटक सालों भर आते हैं. लेकिन नए साल के जश्न का रंग और उमंग यहां अभी से दिखने लगा है.यहां के सरकारी गेस्ट हाउस समेत दर्जनों निजी होटल की बुकिंग फुल चल रही है और अभी से तीन तारीख तक अन्य पर्यटकों को कमरे खाली नहीं मिल रहें हैं.इसके अलावा जंगल सफारी का लुफ्त उठाने के लिए पर्यटकों को सफारी गाड़ी के लिए घंटो इंतजार करना पड़ रहा है.

    जंगल सफ़ारी, नौकायन, गण्डक सफ़ारी औऱ राफ्टिंग के साथ साथ झूला पुल का उठाये लुत्फ

    वहीं सरकार की ओर से जंगल सफ़ारी, नौकायन, गण्डक सफ़ारी औऱ राफ्टिंग के साथ साथ झूला पुल मुहैया कराया गया है, जो पर्यटकों के लिए ख़ास आकर्षण का केंद्र बन गया है.जल, जंगल और पहाड़ से घिरा होने के कारण पर्यटक यहां ज्यादा से ज्यादा पहुंचते हैं. लोगों को प्रकृति की गोद में हिमालय पहाड़ के क़रीब त्रिवेणी संगम तट पर घने हरे भरे जंगल खूब भा रहे हैं. वन विभाग ने उम्मीद जताई है कि इस साल 50 हजार के लगभग सैलानियों का वीटीआर में आने की संभावना है.यहीं वज़ह है कि वन और पर्यावरण विभाग द्वारा मुकम्मल तैयारियां भी की गई है.

    जंगल के भीतर पिकनिक मनाने औऱ आग जलाने समेत गन्दगी फैलाने पर सख़्त पाबंदी है                         

    वहीं सरकार की ओर से इस पर्यटक स्थान के जंगल के भीतर पिकनिक मनाने औऱ आग जलाने समेत गन्दगी फैलाने पर सख़्त पाबंदी है.सुरक्षा के लिहाज से एसएसबी के साथ ज़िला पुलिस और वन विभाग की टीमें लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग कर रही हैं. ट्रेंड हाथियों से भी गश्ती में वन विभाग की टीम जुटी हुई है, ताकि कोई शिकार या किसी मादक पदार्थों की तस्करी जैसी घटनाओं को अंजाम न दे सके.वाल्मीकि नगर में वहीं यहां घूमने की जगहों की बात करे, तो वाल्मीकि आश्रम कालेश्वर झूला ,जटाशंकर , नर देवी इको पार्क ,गंडक बराज ,झूला पुल, गंडक नदी की राफ्टिंग, जंगल सफारी ,साइकिलिंग जंगल सफारी, त्रिवेणी संगम के साथ यहां के जंगल पहाड़ नदी का मनोरम दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news