Crime News : पटना के गेस्ट हाउस में लुधियाना की आर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

    Crime News : पटना के गेस्ट हाउस में लुधियाना की आर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

    पटना(PATNA) : राजधानी पटना के एक गेस्ट हाउस में लुधियाना की आर्केस्ट्रा डांसर के साथ कुछ युवकों ने दरिंदगी की है. घटना के बाद पीड़ित डांसर ने इसकी लिखित शिकायत बाईपास थाने में की है. इस मामले के सामने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. घटना की पुष्टि करते हुए पटना सिटी डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा एक कार्यक्रम में बुलाकर उसके साथ मारपीट और गैंगरेप का लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया है. साथ ही मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर छानबीन भी शुरू कर दी है. डीएसपी ने बताया कि इस मामले में बाकी युवकों की भी तलाश जारी है. 

    गेस्ट हाउस का मैनेजर भी इसमें शामिल

    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लुधियाना की रहने वाली आर्केस्ट्रा डांसर को उनकी कुछ सहयोगियों के साथ एक कार्यक्रम के सिलसिले में कुछ युवकों द्वारा बुलाया गया था. बुलाने के बाद सभी युवकों ने आर्केस्ट्रा डांसर को बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे में ले गए और जबरदस्ती उसके साथ युवकों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया. जब युवती ने इसका विरोध किया और चीखना चिल्लाना शुरू किया, तो गेस्ट हाउस के मैनेजर ने वहां पहुंचकर युवकों से कमरे को अंदर से बंद कर लेने की बात कही. घटना को अंजाम देने के बाद सभी युवक पीड़िता को वहां छोड़कर मौके से फरार हो गए. किसी तरह युवती बाईपास थाना पहुंची और थाने में छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि युवकों द्वारा जबरदस्ती उनको शराब पिलाने की भी कोशिश की गई है. वहीं, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news