बिहार:मंत्री अशोक चौधरी ने ललन सिंह के इस्तीफे पर दिया बयान, कहा घबराने की बात नहीं, नीतीश कुमार यानी टाइगर अभी जिंदा है

    बिहार:मंत्री अशोक चौधरी ने ललन सिंह के इस्तीफे पर दिया बयान, कहा घबराने की बात नहीं, नीतीश कुमार यानी टाइगर अभी जिंदा है

    जमुई(JAMUI):जमुई जिले में पूर्व जमुई विधानसभा प्रत्याशी शमशाद आलम  को जदयू पार्टी से जोड़ने पहुंचे बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने आज सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह को लेकर बयान दिया है. जिसमे मीडिया से बाचचीत करते हुए उन्होने कहा है कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपना इस्तीफा दिया है, लेकिन घबराने की बात नहीं है, नीतीश कुमार यानी टाईगर अभी जिंदा है.

    ललन सिंह को चुनाव में समय देना था इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया- अशोक चौधरी

     वहीं आगे मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि ललन सिंह को लोकसभा चुनाव में समय देना था इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया. वहीं पत्रकारों द्वारा एक बार फिर से एनडीए में शामिल होने की बात पर उन्होंने बताया कि राजनीति में कल क्या होगा, इसकी क्या गारंटी है हम लोग अभी गठबंधन में हैं ,गठबंधन में हम लोग सरकार चला रहे हैं.

    नीतीश कुमार के एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्होंने कहा कि टाइगर अभी जिंदा है

     वहीं जब मंत्री अशोक चौधरी से ईडी और सीबीआई की विभिन्न दलों के नेताओं पर कार्रवाई को लेकर सवाल पूछे गये, तो उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई के कार्यो में पादर्शिता नहीं है, इस बात की चर्चा सभी जगह हो रही है, इसका जवाब बीजेपी के नेताओं को देना चाहिए.वहीं नीतीश कुमार के एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्होंने कहा कि टाइगर अभी जिंदा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news