बेतिया:मनीष कश्यप के घर बेतिया पहुंचे बीजेपी संसाद मनोज तिवारी, कहा मनीष को हम दबने नहीं देंगे

    बेतिया:मनीष कश्यप के घर बेतिया पहुंचे बीजेपी संसाद मनोज तिवारी, कहा मनीष को हम दबने नहीं देंगे

    बेतिया(BETTIAH):बीजेपी नेता मनोज तिवारी आज बेतिया स्थित मनीष कश्यप के गांव पहुंचे, जहां उन्होने मनीष कश्यप के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान मनोज तिवारी 40 मिनट तक मनीष कश्यप के घर रुके,और मनीष के समर्थकों को सम्बोधित भी किया.वहीं इस दौरान मनोज तिवारी ने मनीष कश्यप के साथ हुई नाइंसाफी पर कहा कि आपके साथ हुए अन्याय पर हम सभी दुखी है, मनीष को न्याय दिलाने के लिए हर सम्भत प्रयास करेंगे.

    मनोज तिवारी का समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया

    आपको बता दें कि बेतिया के मझौलिया के महनवा में मनीष कश्यप के गांव  पहुंचने पर बीजेपी  संसाद सह भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी का समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया.मनीष कश्यप के 9 महीने बाद जेल से बाहर आने पर उनके समर्थको में काफी खुशी देखी गई. मनोज तिवारी और मनीष कश्यप का काफिला गांव मे पहुंचते ही विभिन्न जिलों से आए समर्थको ने मनीष कश्यप से हाथ मिलाया.वहीं इस दौरान माला पहनाकर स्वागत किया गया.

    संसाद सह गायक मनोज तिवारी को दखने के लिए हजारों की भीड़ जुटी थी

    वहीं संसाद सह गायक मनोज तिवारी को दखने के लिए हजारों की भीड़ जुटी थी.उन्होंने सन ऑफ बिहार मनीष कश्यप के मां और उनके समर्थकों से मिलकर कहा कि मनीष कश्यप को दबाने नही देंगे, इसलिए  25 घंटे की यात्रा कर के मनीष कश्यप से मिलने के लिए यहां आए है.और यहां आके बहुत खुशी मिल रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news