हर घर में हेमंत, हर गली में दिशोम गुरु! शपथ ग्रहण के बाद फुल फॉर्म में चंपई! कहा जो 1932 की बात करेगा वही झारखंड पर राज करेगा

अपनी सरकार को हेमंत पार्ट टू की संज्ञा देते हुए चंपई ने आह्वान किया कि जिस 1932 की आवाज बन कर हेमंत सामने आये थें, हमें उस मशाल को बूझने नहीं देना है, यह झारखंडियों की पहचान है, यह हमारे अस्तित्व का सवाल है, इस माटी का कोई भी लाल 1932 का विरोध नहीं कर सकता, झारखंड में शासन करने का हक सिर्फ उसकी मिट्टी के लाल को है, जो 1932 की बात करता हो, जिसको 1932 पसंद नहीं है, बताने की जरुरत नहीं है, वह कौन है. हम उनके हाथ में झारखंड की कमान नहीं सौंप सकतें.

हर घर में हेमंत, हर गली में दिशोम गुरु! शपथ ग्रहण के बाद फुल फॉर्म में चंपई! कहा जो 1932 की बात करेगा वही झारखंड पर राज करेगा