मवेशियों को लेकर जा रहा था युवक तभी अचानक स्कार्पियो ने मार दी जोरदार टक्कर, देखिए LIVE VIDEO
Published on 17 March 2026 at 10:34 am192 views
गढ़वा(GARHWA):झारखण्ड के गढ़वा जिले मे उस वक्त अफरा तफरी मच गई ज़ब एक तेज रफ़्तार स्कार्पियो ने पोल मे जबरदस्त टक्कर मार दी. घटना की तश्वीर सीसीटीवी मे कैद हो गई.इस घटना मे दो जानवर की मौत हो गई जबकि एक बच्चा घायल हो गया है.
पढ़े कहा है मामला
गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ़्तार से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी सीधे पोल मे जा टकराई जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.जिस वक्त घटना घटी उस वक्त सभी ग्रामीण अपना अपना मवेशी घर की ओर लेकर जा रहे थे जिससे इस घटना मे मौके पर दो पशु की मौत हो गई जबकि एक बच्चा बुरी तरह घायल हो गया.गनीमत रही की भीड़ से इतर आकर स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हुई.
चालक मौके से फरार
घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया वहीं स्थानीय लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी.पुलिस को सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन मे जुट गई है वहीं स्कॉर्पियो गाड़ी को जप्त कर लिया गया है.
रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुमार

