रांची: पुंदाग पेट्रोल पंप पर हुए लूटपाट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, देखिए Video
Published on 23 March 2026 at 03:30 pm

201 views

रांची(RANCHI): के पुंदाग स्थित एक पेट्रोल पंप पर बीती रात लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. देर रात करीब आधा दर्जन बदमाश बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों से पैसे लेकर फरार हो जाते है. इस पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है

 

जिसमें साफ देखा जा सकता है कि छह बदमाश बाइक से पंप पर आते हैं और कुछ ही मिनटों में लूटपाट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं. सीसीटीवी फूटेज आने के बाद पुलिस उन सभी अपराधियों की तलाश में जूटी है और जांच तेज कर दी है.