XLRI झारखंड के इस बिज़नेस स्कूल के स्टूडेंट पर कंपनियों नें की पैसों की बरसात, 1.10 करोड़ तक का पैकेज

    XLRI झारखंड के इस बिज़नेस स्कूल के स्टूडेंट पर कंपनियों नें की पैसों की बरसात, 1.10 करोड़ तक का पैकेज

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): देश में कई नामी गिरमी बिजनेस स्कूल हैं जहां बच्चों को बेहतरीन शिक्षा के साथ ही बेस्ट पैकेज का लाभ मिलता है. ऐसे में जब बात बिजनेस स्कूल की हो रही हो और XLRI जमशेदपुर का जिक्र ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता. देश के बेस्ट बिजनेस स्कूल में झारखंड के जमशेदपुर का XLRI कॉलेज भी शुमार है जहां अगर अपने अपने बच्चे का एडमिशन करा दिया तो आपको उनके भविष्य की टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है. बेशक यह सुनकर आपको ताज्जुब हो रहा होगा आखिर इस बिज़नेस स्कूल में ऐसा है क्या जो यहाँ दाखिले के बाद आपको अपने बच्चों के करियर की कोई टेंशन लेने की जरूरत ही नहीं है. अगर आप भी यहीं सोच रहें हैं आखिर XLRI में ऐसा है क्या तो यह खबर आपके बड़े काम की है. 

    दरअसल XLRI यानि की जेवियर स्कूल ऑफ मैनजमेंट भारत का सबसे पुराना प्रबंधन संस्थान है. इसे पहले जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट के नाम से जाना जाता था. इस बिजनेस मैनेजमेंट स्कूल की सबसे खास बात यह है की यहाँ 100% प्लेसमेंट का रिकार्ड रहा है. बात करें बीते सत्र की तो प्लेसमेंट सेशन 2023-25 के दौरान छात्रों को शानदार जॉब ऑफर मिले हैं. यहाँ तक कि संस्थान के दो विद्यार्थियों को एक करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक पैकेज मिला है, जिसने कैंपस में नई उपलब्धि दर्ज की है.

    XLRI प्लेसमेंट की दौड़ में बड़े-बड़े संस्थानों को भी पीछे छोड़ चुकी है. सत्र 2023–25 के प्लेसमेंट में यहाँ उच्चतम सीटीसी ₹1.1 सीपीए रहा है. वहीं औसत सीटीसी ₹ 31.08 एलपीए रहा है. साथ ही मध्य CTC ₹ 29 एलपीए का रहा है. बात करें सेक्टर वाइज प्लेसमेंट की तो XLRI को दिए गए ऑफर में सबसे ज्यादा कंसल्टिंग, आईटीईएस, ई-कॉमर्स, सेल्स एंड मार्केटिंग व जेनरल मैनेजमेंट थे. कंसल्टिंग फर्मों ने 26% उम्मीदवारों को ऑफर दिया, जिनमें मैकेंजी, बीसीजी, एक्सेंचर स्ट्रेटेजी, इनफोसिस, केपीएमजी, ईवाई पार्थेनन, किर्नी, पीडब्ल्यूसी जैसी कंपनियां शामिल हैं.

    इसके अलावा शीर्ष 10 प्रतिशत छात्रों का औसत वेतन लगभग 52.03 लाख रुपये रहा, जबकि शीर्ष 25 प्रतिशत छात्रों को औसतन 44.35 लाख रुपये सालाना का ऑफर मिला है. बिजनेस मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट कार्यक्रमों के कुल 591 विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लिया था, जहां जमशेदपुर और दिल्ली कैंपस के सभी छात्रों को नौकरी मिली है. बताते चलें कि प्लेसमेंट ड्राइव में 172 कंपनियों ने हिस्सा लिया. इनमें कंसल्टिंग, फाइनेंस, सेल्स एंड मार्केटिंग, ऑपरेशंस और आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनियां शामिल थीं.

    इसके अलावा बीएफएसआइ ने 22 % विद्यार्थियों को लॉक किया. गोल्डमैन सैक्स, सिटी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी एर्गो, कोटक महिंद्रा बैंक, बार्कलेज, डॉयचे बैंक, एचएसबीसी, मास्टरकार्ड आदि शामिल हैं.

    सेल एवं मार्केटिंग (18%): एचयूएल, आईटीसी, नेस्ले, पी एंड जी, एशियन पेंट्स, डाबर, गोदरेज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, लोरियल आदि शामिल हैं.

    आईटी, ई-कॉमर्स और टेक (15%): अमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट, फेडेक्स, ओला, मेशो, जोमैटो, वीवो, यूकेजी, जेनपैट आदि शामिल हैं.

    जनरल मोटर्स और पीएसयू: आदित्य बिड़ला ग्रुप (एबीजी), कैपजेमिनी, रिलायंस, टीएएस, महिंद्रा, वेदांता, ओएनजीसी, बीपीसीएल, आईओसीएल आदि शामिल हैं.

    एचआर रोल्स: अमेजन, फ्लिपकार्ट, टाटा स्टील, आईटीसी, सन फार्मा, एचयूएल, वेदांता, रिलायंस, एक्सेंचर टीएपी, एयरटेल आदि शामिल हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news