मंईयां योजना में बड़ा पेंच! ट्रेजरी घोटाला बन रहा रोड़ा, जानिए कब होगा राशि का भुगतान

    मंईयां योजना में बड़ा पेंच! ट्रेजरी घोटाला बन रहा रोड़ा, जानिए कब होगा राशि का भुगतान

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड की मंईयां को हर माह मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का भुगतान लिया जा रहा है. पर राज्य में अभी भी कुछ ऐसी लाभुक महिलायें हैं जिनके खाते में बीते दो किश्तों का भुगतान लगभग ठप हो चुका है. दरअसल गुमला जिले कि करीबन 1.50 लाख मंईयांओं के खाते में अप्रैल और मई महीने की राशि अबतक नहीं पहुंची है और इसका सबसे बड़ा कारण ट्रेजरी घोटाला बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार जिले में बीते दो किश्तों का भीगतन लंबित है और वहाँ की मंईयां इस इंतजार में हैं कि कब उनके खाते में राशि का भुगतान होगा. 

    बताते चलें कि राज्य कि लाभुक महिलाओं के खाते में इस माह यानि की मई महीने की 15 तारीख से दो किश्तें एक साथ यानि कि 5000 रुपये की राशि भेजी जाएगी. इसके लिए विभाग ने तैयारी कर ली है. पर इस बार भी गुमला की लाभुक महिलाओं के खाते में यह राशि मिलेगी या नहीं, इस पर कोई अधिकारी पुष्टि नहीं है. हालांकि राज्य में लाभुक मंईयांओं को योजना की दो किश्तें एक साथ मिलने वाली हैं. इस बार अप्रैल और मई माह की किश्त एक साथ भेज जाएगी. 

    इसके अलावा मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. 11 मई से 18 मई तक राज्य के सभी ग्रामीण इलाकों की हर पंचायत और शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड मंए लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. इसके बाद 19 मई से 24 मई तक पंचायत और वार्ड स्तर से प्राप्त रिपोर्टों का संकलन किया जाएगा तथा अयोग्य पाए गए लाभार्थियों को नोटिस जारी किए जाएंगे. 25 मई से 27 मई के बीच मृत, अयोग्य और अनुपस्थित लाभुकों की अंतिम सूची तैयार कर पंचायत भवन और अंचल कार्यालय के सूचना पट पर सार्वजनिक की जाएगी. वहीं, प्राप्त आपत्तियों के निष्पादन के बाद 29 मई को अंतिम रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी.



    Related News