Jacqueline Fernandez पर ED का शिकंजा कसा, बॉयफ्रेंड कनेक्शन बना मुसीबत

    Jacqueline Fernandez पर ED का शिकंजा कसा, बॉयफ्रेंड कनेक्शन बना मुसीबत

    TNP DESK: बॉलीवुड एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही है.200 करोड रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने दिल्ली की अदालत में अभिनेत्री के खिलाफ कड़ा रुक अपनाया है. यह मामला महाठग Sukesh Chandrashekhar से जुड़ा है इसके मामले में ED की जांच जारी है.

    जानकारी के मुताबिक, जैकलीन ने इस मामले में खुद को सरकारी गवाह बनाने की मांग की थी, लेकिन ED ने इसका विरोध किया है. एजेंसी का कहना है कि जांच के दौरान जैकलीन का व्यवहार कई बार संदिग्ध पाया गया और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं. ED ने कोर्ट को बताया कि अभिनेत्री को सुकेश के आपराधिक इतिहास और उसकी गतिविधियों की पूरी जानकारी थी, इसके बावजूद उन्होंने उससे संपर्क बनाए रखा और उससे मिले महंगे उपहार स्वीकार किए.

    ED के अनुसार, जैकलीन ने न सिर्फ सुकेश से करीबी संबंध बनाए रखे, बल्कि उसकी कथित काली कमाई से खरीदे गए लग्जरी गिफ्ट्स का इस्तेमाल भी किया. जांच एजेंसी का दावा है कि अभिनेत्री ने जानबूझकर पैसों के स्रोत को नजरअंदाज किया. इसी वजह से उन्हें इस मनी लॉन्ड्रिंग प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है.

    बताया जा रहा है कि सुकेश ने जैकलीन को कई महंगी कारें, हीरे के गहने, डिजाइनर बैग्स और अन्य लग्जरी सामान दिए थे. इतना ही नहीं, अभिनेत्री के परिवार पर भी करोड़ों रुपये के तोहफों की बारिश की गई थी. हालांकि, मामला सामने आने के बाद जैकलीन ने खुद को पीड़ित बताते हुए कहा था कि वह सुकेश की साजिश का शिकार हुई हैं और उन्हें उसके असली चेहरे की जानकारी नहीं थी.

    कोर्ट में ED ने यह भी साफ किया कि किसी आरोपी का सरकारी गवाह बनने का दावा उसे स्वतः निर्दोष साबित नहीं करता. एजेंसी का मानना है कि इस मामले में अभिनेत्री की भूमिका की गंभीरता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. फिलहाल जैकलीन को इस केस में दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिली हुई है और मामले की सुनवाई जारी है.

    वहीं दूसरी ओर, जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर लगातार जैकलीन के लिए अपने प्यार का इजहार करता रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह समय-समय पर अभिनेत्री के नाम पत्र लिखता है और अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बना रहता है. इस हाई-प्रोफाइल मामले पर अब सभी की नजरें अगली सुनवाई पर टिकी हैं.



    Related News