कौन सी जाति की हो जो इतनी गर्मी है तुझमें...सामने आया HDFC बैंक कर्मचारी के वायरल वीडियो का पूरा सच, देखिए


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोशल मीडिया पर पिछले 24 घंटे से कानपुर शहर के पनकी के सेक्टर-2 के एचडीएफसी बैंक की महिला कर्मचारी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसको लेकर काफी ज्यादा विवाद शुरू हो गया है.दरअसल वीडियो में एक महिला कर्मचारी को ग्राहक के साथ बदतमीजी करते हुए और जाति सूचक टिप्पनी करते हुए बताया गया था. लेकिन अब इस वीडियो का पूरा सच सामने आ गया है.महिला कर्मचारियों ने वीडियो पर अपनी सफाई देते हुए पूरी बाजी ही पलट कर रख दी है और वीडियो को पूरी तरह से झूठ और निराधार बताया है.
महिला कर्मचारियों ने वीडियो जारी कर बताया पूरा सच
अब तक जो वायरल वीडियो हम लोगों ने देखा है उसमे एचडीएफसी बैंक की महिला कर्मचारी जिसका नाम आस्था सिंह है वह गुस्से में आग बबूला दिख रही थी और उसने गुस्से में आकार ग्राहक के ऊपर लैपटॉप तक फेंकने की कोशिश जिसे देखकर लोग काफी ज्यादा भड़क गए थे, लेकिन जब आस्था सिंह ने इस वीडियो को लेकर सफाई दी है तो सारा मामला ही पलट कर रख दिया है.चलिए अब इस वीडियो के बारे में सच को जानते है.
वीडियो के सच ने उड़ा दिया लोगों का होश
आस्था सिंह ने अपनी सफाई में एक वीडियो जारी किया है जिसमे ठाकुर हूं वाले बयान को पूरी तरह से सच बताया है लेकिन इसके पीछे की वह सच्ची वजह बताई है जिससे अब तक हम सभी अंजान थे. दअरसल अपने बयान में वीडियो को गलत तरीके से दिखाने और पेश करने का आरोप भी लगाया है आस्था सिंह ने अपने सफाई वाले वीडियो में कहा है कि आप सभी ने मेरे वायरल वीडियो को देखा है और गुस्सा भी दिखा रहे है लेकिन आपको पूरी सच्चाई नहीं पता है.अब मैं आपको इसके पीछे की पूरी सच्चाई बता देती हूं.
पढ़े कब का है वायरल वीडियो
आस्था सिंह ने बताया कि यह वीडियो जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वह आज का नहीं बल्कि 6 जनवरी का है और वह जिसके साथ बहस कर रही है वह कोई ग्राहक नहीं है बल्की उसके साथ ही काम करने वाली बैंक की कर्मचारी का पति है जो उसके साथ बदतमीजी कर रहा है.आस्था सिंह ने बताया कि ऋतु नाम की महिला ने बैंक से इस्तीफा दे दिया था और वो उसी दिन रिलीज लेटर भी माँग रही थी.उस महिला की ननद सुबह से बैंक में बैठी हुई थी जिसको लेकर आस्था सिंह की छोटी मोटी बहस भी हुई थी. जब उसने अपनी पूरी बात अपने भाई को बताई तो वह बैंक पहुंच और बदतमीजी करने लगा.
मैं किसी की बत्तमीजी बर्दाश्त करने के लिए वहां नहीं बैठी हूं
उसने अभद्रता की और मेरे डेक्स पर आकर मेरी जाति पूछी बोला कि किस जाति की हो जो इतनी गर्मी है... मैं तेरी सारी गर्मी निकाल दूंगा.... इतना सुनते ही वह भड़क उठी लेकिन बैंक की दूसरी महिला कर्मचारी ने अपने पति का वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया और आस्था सिंह के गुस्से में लैपटॉप पटकने वाला वीडियो रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया.हलांकी आस्था सिंह ने अपनी गलती को स्वीकार भी किया है. कहा कि मुझे जाति सूचक कमेंट नहीं करना चाहिए.मैं सेवा के लिए बैठी हूं मुझे सोच समझकर शब्दों का चयन करना चाहिए था लेकिन अगर कोई आकर मेरे टेबल पर कहे कि मैं तेरी गर्मी निकाल दूंगा तो मैं यह बर्दाश्त नहीं करूंगी., इसके जवाब में उसने मैं ठाकुर हूं वाला बयान दिया था जिस पर अब भी गर्व है.
वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ चुकी है बहस
वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी है जहां बैंक प्रबंधन में कर्मचारी के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है हलांकी पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई भी पक्ष से कारवाई करने के लिए लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है.अगर इसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज करवाई जाएगी तो पुलिस कार्रवाई करेगी.
4+