आखिर कहां जा रहा है हमारा समाज! 30 वर्षीय मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म, ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में हुई दरिंदगी

    आखिर कहां जा रहा है हमारा समाज! 30 वर्षीय मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म, ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में हुई दरिंदगी

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 30 वर्षीय मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. यह घटना एनएच-33 पर सिटी इन होटल के पास स्थित बाबा गैरेज ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर की बताई जा रही है. क्षेत्र के डीएसपी बच्चनदेव कुजूर ने बताया कि पीड़िता के भाई ने इस संबंध में आजादनगर थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

    परिजनों के अनुसार, आरोपी अमित कुमार ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में देखरेख का काम करता है. पीड़िता मूकबधिर है और रोजमर्रा के कामों के लिए, जैसे पानी भरना और गोबर लाना, अक्सर उसी परिसर में जाया करती थी. घटना के दिन भी वह गोबर लाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी.

    जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में निकले और ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर पहुंचे. वहां उन्होंने आरोपी को युवती के साथ जबरदस्ती करते हुए देखा. परिजनों ने शोर मचाया और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया. इस दौरान आरोपी और परिजनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें आरोपी की आंख के नीचे गंभीर चोट आई.

    बाद में परिजनों ने आरोपी को आजादनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पीड़िता के परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news