बच्चा ट्रेन में छूटा तो जान की बाज़ी लगा दौड़ी मां, कई बार गिरी फिर भी नहीं रुकी, दिल दहला देगा ये वीडियो

    बच्चा ट्रेन में छूटा तो जान की बाज़ी लगा दौड़ी मां, कई बार गिरी फिर भी नहीं रुकी, दिल दहला देगा ये वीडियो

    TNP DESK- मां शब्द दुनिया में सबसे अनमोल है. माँ जैसा निःस्वार्थ प्रेम बच्चे से कोई नहीं कर सकता है. कहते हैं न अपने बच्चे में एक मान की पूरी दुनिया बसती है और ये कहावत बिल्कुल सही है. दरअसल अभी सोशल मीडिया पर एक मां का ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं. यह वीडियो एक मां की उस ममता और साहस को दिखाता है जो अपने बच्चे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. आइये जयंती हैं पूरी कहानी...

    एक मां अपने बच्चे के साथ ट्रेन से सफर कर रही थी. इसी बीच जब ट्रेन एक स्टेशन पर रुकी तो बच्चे की मां प्लेटफॉर्म पर पानी लेने उतर गई. लेकिन जब तक वो पानी लेकर ट्रेन में चढ़ती तब तक ट्रेन खुल चुकी थी.  बच्चा कोच के अंदर अकेला था. जैसे ही मां ने चलती ट्रेन देखी उसके होश उड़ गये. जैसे तैसे वो पूरी ताकत से ट्रेन की ओर दौड़ पड़ी.

     

    मां बिना एक पल गंवाए चलती ट्रेन के साथ दौड़ना शुरू कर देती है. इस दौरान वह कई बार प्लेटफॉर्म पर गिरती है, फिर उठती है और दोबारा ट्रेन की ओर भागती है.उसके चेहरे पर डर भी है और बच्चे को वापस पाने की जिद भी. आखिरकार गिरती पड़ती वो चलती ट्रेन के कोच में चढ़ने में कामयाब हो गई. आसपास मौजूद लोग भी यह दृश्य देखकर हैरान रह गए,. हैं. 

    वीडियो में सबसे भावुक पल तब आता है जब मां लगातार गिरते-संभलते हुए भी हार नहीं मानती. उसके चेहरे पर सिर्फ एक ही चिंता साफ दिखाई देती है अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाने की. मां के इस जज्बे और हिम्मत ने हर किसी को भावुक कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं कि दुनिया में मां से बड़ी ताकत शायद ही कोई और हो.

    फिलहाल यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग मां की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं. यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि मां के लिए उसका बच्चा ही उसकी पूरी दुनिया होता है. हालांकि रेलवे अधिकारियों ने इस घटना पर चिंता जताई है. वैसे भी चलती ट्रेन में चढ़ना जानलेवा हो सकता है और ऐसा करना कानूनन गलत भी है. अगर कोई अपना ट्रेन में छूट जाए तो तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 पर आप सूचना दे सकते हैं .



    Related News