Graduates के लिए शानदार मौका: IDBI बैंक में 1300 पदों पर जॉब ओपनिंग, आज से आवेदन शुरू 

    Graduates के लिए शानदार मौका: IDBI बैंक में 1300 पदों पर जॉब ओपनिंग, आज से आवेदन शुरू
    आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है.IDBI बैंक ने करीब 1300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.  आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 मार्च से शुरू हो गई है.

    TNP DESK- आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है.IDBI बैंक ने करीब 1300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.  आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 मार्च से शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

    कितने पदों पर भर्ती

    इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1300 पदों को भरा जाएगा. ये भर्तियां मुख्य रूप से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) के पदों के लिए की जा रही हैं.

    योग्यता

    इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है.

    आयु सीमा

    आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.

    चयन प्रक्रिया

    उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से इन चरणों के आधार पर किया जाएगा

    ऑनलाइन लिखित परीक्षा

    डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    इंटरव्यू

    फाइनल मेरिट लिस्ट

    आवेदन प्रक्रिया

    इच्छुक उम्मीदवार IDBI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news