बहु से मिलने पहुंचा आशिक़, तो ससुराल वालों ने बॉयफ्रेंड को जबरन पिलाई पेशाब, यहीं नहीं रुकी हैवानियत, आगे कर दिया ऐसा कांड

    बहु से मिलने पहुंचा आशिक़, तो ससुराल वालों ने बॉयफ्रेंड को जबरन पिलाई पेशाब, यहीं नहीं रुकी हैवानियत, आगे कर दिया ऐसा कांड

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आपने कई दफा ऐसी खबरें सुनी या पढ़ी होगी जहां प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने आता है और रंगे हाथों पकड़ा जाता है. ऐसे में पकड़े जाने के बाद आशिक़ की पिटाई होना लाज़मी है. पर यहाँ मामला कुछ और ही है. यहाँ जब आशिक़ अपनी शादीशुदा महबूबा से मिलने पहुंचा तो उसकी पिटाई तो हुई ही पर इसके अलावा उसके साथ ऐसी हैवानियत भी की गई जिसका आप अंदाजा तक नहीं लगा सकते. 

    मामला राजस्थान के झालावाड़ जिले से जुड़ा है जहां मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे नाबालिग युवक के साथ कथित रूप से मारपीट की गई. युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला के ससुराल पक्ष ने उसे बंधक बनाकर पीटा और जबरन अपमानजनक हरकत भी की है. हालांकि पुलिस ने जबरन पेशाब पिलाने के आरोप की पुष्टि नहीं की है.

    क्या है मामला?
    जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के भोपाल के कोलार क्षेत्र का एक नाबालिग युवक राजस्थान के झालावाड़ जिले के के दांगीपुरा गांव पहुंचा था. बताया जा रहा है कि वह अपनी परिचित शादीशुदा महिला से मिलने आया था, जो पहले उसके गांव के पास की रहने वाली थी. आरोप है कि महिला के बुलावे पर ही युवक राजस्थान पहुंचा था.

    जैसे ही वह गांव में पहुंचा, महिला के ससुरालवालों ने उसे पकड़ लिया. युवक को कथित तौर पर घर में बंधक बनाकर उसकी पिटाई की गई. इस दौरान बोतल में कोई तरल पदार्थ पिलाने का भी वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    पीड़ित के परिजनों का दावा है कि युवक को जबरन पेशाब पिलाई गई, लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. साथ ही मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में युवक के साथ मारपीट और तरल पदार्थ पिलाने की घटना नजर आई है, हालांकि उस पदार्थ की प्रकृति की जांच की जा रही है.

    घटना की सूचना मिलने के बाद भोपाल के कोलार थाना पुलिस ने दांगीपुरा थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने युवक को बरामद कर लिया. पुलिस के मुताबिक, महिला की शादी करीब तीन साल पहले राजस्थान के एक युवक से हुई थी और उसका एक बच्चा भी है. बताया जा रहा है कि एक रात करीब आठ बजे नाबालिग युवक महिला को अपने साथ ले जाने के इरादे से गांव पहुंचा था. इसी दौरान महिला के पति और अन्य परिजनों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की.

    सूचना मिलने पर दांगीपुरा थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर युवक को छुड़ाया. प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर गंभीर चोट के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं, हालांकि उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है और भोपाल पुलिस तथा परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news