BREAKING : रोजगार सेवक 6 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

    Palamu, Jharkhand
    BREAKING : रोजगार सेवक 6 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

    पलामू (PALAMAU): भ्रष्टाचार निरोधी अभियान के तहत एसीबी की पलामू इकाई ने छतरपुर प्रखंड में कार्रवाई करते हुए एक रोजगार सेवक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो सिलदागा पंचायत में पदस्थापित हैं.

    जानकारी के अनुसार, उन पर आरोप है कि उन्होंने महिलाओं से जुड़ी किसी योजना का लाभ दिलाने के बदले एक लाभार्थी से 6,000 रुपये की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की प्राथमिक जांच की और आरोप सही पाए जाने पर जाल बिछाया.

    टीम ने तय योजना के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को घूस की रकम लेते समय गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अपने साथ ले जाया गया. इस कार्रवाई से पूरे प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का माहौल है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news