किस राशि पर कैसा रहेगा चंद्र ग्रहण का असर, जानिए किन पर पड़ेगा शुभ असर और किनके लिए अशुभ होगा ग्रहण


टीएनपी डेस्क (TNP DESK): देश और दुनिया में आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव अलग अलग राशियों पर अलग-अलग तरीके से होने जा रहा है. चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, तो कुछ के लिए यह समय उन्नति के नए अवसर लेकर आया है. ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों पर चंद्र ग्रहण का क्या असर पड़ सकता है.
इन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
मेष राशि: आर्थिक मामलों में दबाव महसूस हो सकता है. सेहत, खासकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को लेकर सतर्क रहें. रिश्तों में मधुर वाणी का प्रयोग लाभकारी रहेगा. भगवान विष्णु की पूजा और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप सकारात्मक परिणाम दे सकता है.
कर्क राशि: स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं उभर सकती हैं. पारिवारिक या निजी संबंधों में तनाव संभव है. अनावश्यक खर्च से बचें. भगवान विष्णु की आराधना मानसिक शांति दे सकती है.
सिंह राशि: जीवनसाथी के साथ मतभेद या उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. प्रेम संबंधों में भी गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. हनुमान जी की उपासना और मंगल मंत्र का जाप सहायक रहेगा.
वृश्चिक राशि: सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है. दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है. जिम्मेदारियों का दबाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है. भगवान शिव की पूजा और महामृत्युंजय मंत्र का जाप लाभकारी रहेगा.
धनु राशि: वाणी पर संयम रखें. कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी, लेकिन धैर्य से काम लेने पर स्थिति आपके पक्ष में हो सकती है. सूर्य देव की आराधना और नियमित सूर्य उपासना शुभ रहेगी.
इन राशियों की चमक सकती है किस्मत
तुला राशि: भाग्य का साथ मिलेगा. महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं. आय के नए स्रोत बनेंगे और संबंधों में सुखद अनुभव होगा. भगवान गणेश की पूजा से लाभ बढ़ेगा.
कन्या राशि: नए अवसर सामने आएंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. हालांकि, ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहें. मां दुर्गा की आराधना शुभ फल दे सकती है.
वृषभ राशि: प्रॉपर्टी या निवेश के लिए अनुकूल समय है. व्यवसाय विस्तार के लिए अच्छा अवसर मिल सकता है. शनि मंत्र का जाप लाभकारी रहेगा.
मिथुन राशि: उच्च पदस्थ लोगों से सहयोग मिलेगा. हालांकि छिपे हुए विरोधियों से सावधान रहें. अगले दो महीने संयम और समझदारी से काम लें. भगवान शिव की उपासना और महामृत्युंजय मंत्र का जाप लाभ देगा.
मकर राशि: व्यवसाय और करियर में प्रगति के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. भगवान गणेश की पूजा शुभ परिणाम दे सकती है.
चंद्र ग्रहण को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि यह आत्ममंथन और सावधानी का समय होता है. सही उपाय, सकारात्मक सोच और संयम से हर राशि इस समय को अपने पक्ष में मोड़ सकती है.
4+