सीएम नीतीश के बेटे निशांत जल्द राजनीति में कर सकते हैं इंट्री,मंत्री श्रवण कुमार के इशारे से अटकले तेज


नालंदा(NALANDA):बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में प्रवेश को लेकर पिछले कई महीनो से अटकलें लगाई जा रही थी.बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने इसकी पुष्टि की है कि निशांत कुमार जल्द एक बड़ी जिम्मेवारी संभालेगे. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि युवाओं की लंबे समय से मांग रही है कि निशांत सक्रिय राजनीति में आएं और समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाएं.
मंत्री श्रवण कुमार के इशारे से अटकले तेज
निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने से नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं में उत्साह बढ़ेगा.राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि मुख्यमंत्री के पुत्र कब और किस रूप में राजनीति में कदम रखेंगे.
अटकलों पर विराम लगने की चर्चा
हालांकि अब मंत्री के बयान के बाद इन अटकलों पर विराम लगने की चर्चा शुरू हो गई है. श्रवण कुमार ने स्पष्ट कहा कि पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद ही आगे उच्च स्तर पर उनकी भूमिका को लेकर निर्णय लिया जाएगा. होली के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की धमाकेदार एंट्री होने जा रही है.
4+